Get App

CBSE 10th Result 2026: 6 अंकों के इस नंबर के बिना डिजीलॉकर पर नहीं देख पाएंगे अपनी मार्कशीट, रिजल्ट से पहले सीबीएसई करेगा जारी

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को डिजीलॉकर पर अपनी मार्कशीट देखने के लिए एक 6 अंकों की पिन की जरूरत होगी। हर साल की तरह, इस साल भी सीबीएसई बोर्ड परिणाम जारी करने से पहले ये पिन स्कूलों को देगा, जहां से छात्र प्राप्त कर सकेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 2:33 PM
CBSE 10th Result 2026: 6 अंकों के इस नंबर के बिना डिजीलॉकर पर नहीं देख पाएंगे अपनी मार्कशीट, रिजल्ट से पहले सीबीएसई करेगा जारी
सांकेतिक इमेज : सीबीएसई इस तरह डिजीलॉकर का पिन जारी करता है।

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के छात्र बेसब्र से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हर गुजरते दिन के साथ इनकी बेचैनी बढ़ रही है। बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम अधिकारि वेबसाइट के अलावा एसएमएस, उमंग एप और डिजीलॉकर से भी देखा जा सकता है। डिजीलॉकर एप पर सीबीएसई बोर्ड छात्रों की मार्कशीट उपलब्ध कराता है, जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजीलॉकर एप से अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को एक 6 अंकों के सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी। सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले सभी स्कूलों को ये ‘6-अंकों का सिक्योरिटी पिन’ भेजेगा। छात्र अपने स्कूल से संपर्क करके यह पिन ले सकेंगे। इसके बिना डिजिलॉकर से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड नहीं होगी। डिजीलॉकर के सिक्योरिटी पिन को एक्सेस कोड भी कहा जाता है। स्कूलों को उपलब्ध कराने के साथ ही बोर्ड इसकी जानकारी भी सार्वजनिक तौर से देता है।

सीबीएसई ने 6-डिजिट का एक्सेस कोड एक सुरक्षा उपाय के तौर पर शुरू किया है, ताकि यह पक्का हो सके कि सिर्फ सही छात्र ही अपने डॉक्यूमेंट देख और डाउनलोड कर सकें। बता दें, सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे आधिकारिक पोटर्ल results.cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

छात्रों के हिसाब से दिए जाएंगे एक्सेस कोड

सीबीएसई स्कूलों को उनके डिजीलॉकर स्कूल अकाउंट के जरिए छात्रों के हिसाब से एक्सेस कोड जारी करेगा। डेटा प्राइवेसी और सुरक्षित एक्सेस पक्का करने के लिए स्कूलों को ये कोड हर छात्र के साथ अलग-अलग डाउनलोड करके शेयर करने होंगे।

स्कूल इस तरह डाउनलोड कर सकेंगे डिजीलॉकर पिन

छात्रों को अपने सीबीएसई रिजल्ट 2026 डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने में मदद करने के लिए, स्कूलों को पिन एक्सेस करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें