MBOSE SSLC Result 2026 Out: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने आज 7 अप्रैल को मेघालय बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। मेघालय बोर्ड 10वीं कक्षा 2026 की परीक्षाएं 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। छात्र अपने MBOSE SSLC 2026 रिजल्ट मेघालय बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल mbose.in, megresults.nic.in और mboseresults.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
रिजल्ट की घोषणा के साथ, मेघालय बोर्ड के अधिकारी कुल पास प्रतिशत, जिले के हिसाब से पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम भी जारी करेंगे। इस परीक्षा में 86.84% छात्र पास हुए। इसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 80.81% और छात्रों का स्कोर 80.60% था।
शिलॉन्ग के वंगाल लामा बने टॉपर
टॉपर लिस्ट में शिलॉन्ग और तुरा के छात्रों ने पहले तीन रैंक हासिल किए। गोरखा पाठशाला हायर सेकेंडरी स्कूल, शिलॉन्ग के वंगाल लामा ने सभी छात्रों में 585 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद एम्बी रोजबड हायर सेकेंडरी स्कूल, तुरा के विशाल कुमार ने 576 अंकों के साथ, और सेवन सेट हायर सेकेंडरी स्कूल, शिलॉन्ग की प्राजुक्ता रॉय और पेचोन ए संगमा मेमोरियल पुलिस पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, तुरा ने 575 मार्क्स के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
एसएमएस पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट एसएमएस से भी देख सकते हैं। अपने मोबाइल फोन पर मैसेज बॉक्स खोलें और MBOSE10 टाइप करें, फिर अपना रोल नंबर डालकर 56263 पर भेज दें। SMS भेजने के बाद, आपका रिजल्ट सीधे आपके फोन पर मैसेज के जरिए आ जाएगा।
पास होने के लिए जरूरी हैं 30% मार्क्स
10वीं कक्षा की बोर्ड पारीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को हर विषय में कम से कम 30% मार्क्स लाने होंगे और साथ ही कुल मिलाकर कम से कम 30% मार्क्स लाने होंगे। कुछ वैध मामलों में, ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं, जिससे छात्रों को पास होने के जरूरी मापदंड को पूरा करने में मदद के लिए तय लिमिट तक मार्क्स मिल सकते हैं।
री-इवैल्यूएशन, री-चेकिंग और सत्यापन प्रक्रिया
जो छात्र अपने नंबरों से खुश नहीं हैं, वे तय समय में री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ थ्योरी पेपर के लिए आवेदन किया जा सकता है। प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के नंबरों पर आपत्ति नहीं की जा सकती है।