CBSE 10th Result 2026: क्या जल्दी आने वाला है सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? डिजीलॉकर ने छात्रों से की आईडी बनाने की अपील

CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, डिजीलॉकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए छात्रों से अपनी आईडी बनाकर पहले से तैयार रखने की अपील की है। ऐसे में क्या यह समझा जाना चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जल्दी आने वाला है

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 इसी महीने में यानी अप्रैल में जारी कर सकता है।

CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों के लिए हर दिन काटना मुश्किल होने लग गया है। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा जहां 11 मार्च को खत्म हुई थी, वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 10 अप्रैल को समाप्त हुई है। मीडिया में आ रही खबरों की मानें, तो सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 इसी महीने में यानी अप्रैल में जारी कर सकता है। इसके पीछे बोर्ड का इस साल से 10वीं कक्षा में दो बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था को शुरू करना माना जा रहा है।

सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम छात्र डिजीलॉकर एप के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं। इस एप ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल के जरिए सोमवार, 13 अप्रैल को छात्रों से रिजल्ट जारी होने से पहले डिजीलॉकर आईडी बनाने की अपील की है। एप की ओर से ये अपील खासतौर से उन छात्रों के लिए है, जिनकी अपार आईडी अभी नहीं बनी है। इससे समझा जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम इस साल अप्रैल में आ सकता है। हालांकि, सीबीएसई बोर्ड की तरफ से अभी तक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट जारी होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लेकिन यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बोर्ड के अधिकारी अक्सर बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की तारीख और समय पर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं करते हैं। बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सीबीएसई 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल अपने पास तैयार रखें।


रोज 8 घंटे में चेक हुईं मुख्य विषयों की 20 आंसर शीट

सीबीएसई बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत परीक्षकों ने हर दिन मुख्य विषयों के लिए 20 आंसर शीट और दूसरे विषयों के लिए 25 आंसर शीट चेक की हैं। छात्रों की आंसर शीट के मूल्यांकन का काम रोज आठ घंटे तक चला है। वहीं, 12वीं कक्षा के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग के साथ, मूल्यांकन प्रक्रिया नौ दिनों में पूरा होने की उम्मीद है, जबकि पहले क्लास 12 के लिए 12 दिन लगते थे।

10वीं-12वीं के रिजल्ट कब होंगे जारी?

हालांकि बोर्ड ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इस साल अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। इस बीच, पिछले ट्रेंड्स के अनुसार, 12वीं कक्षा के रिजल्ट मई 2026 के दूसरे हफ्ते से पहले आने की उम्मीद है। पिछले साल, 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट 13 मई को घोषित किए गए थे।

यहां देख सकेंगे रिजल्ट

  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in
  • cbse.nic.in

डिजीलॉकर के नोटिफिकेशन में क्या है ?

आधिकारिक डिजीलॉकर नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं 2026 के जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। वहीं जिन छात्रों के पास सीबीएसई से लिंक्ड APAAR ID है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद DigiLocker के इश्यूड डॉक्यूमेंट्स सेक्शन में अपनी मार्कशीट मिलेंगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे CBSE क्लास 10 रिजल्ट 2026 के अनाउंस होने तक इंतजार करने के बजाय सब कुछ तैयार रखें।

बिना APAAR ID के DigiLocker पर अकाउंट कैसे बनाएं

  • cbseservices.digolocker.gov.in पर जाएं।
  • ‘Get Started’ पर क्लिक करें।
  • स्कूल द्वारा दी गई डिटेल्स और एक्सेस कोड डालें।
  • OTP से मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
  • अकाउंट सक्सेसफुली एक्टिवेट हो गया।

CBSE 10th Result 2026: कल आ रहा है सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट? जानें इस दावे का क्या है सच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।