Get App

CBSE 10th Second Board Exam 2026: कल से शुरू हो रहे दूसरे बोर्ड एग्जाम, जानें परीक्षा की डेट शीट

CBSE 10th Second Board Exam 2026: सीबीएसई की 10वीं कक्षा के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू हो रही है। यह नई व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत लागू की गई है, ताकि छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का एक और मौका मिले। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2026 पर 7:29 PM
CBSE 10th Second Board Exam 2026: कल से शुरू हो रहे दूसरे बोर्ड एग्जाम, जानें परीक्षा की डेट शीट
10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा कल, 15 मई 2026 से शुरू हो रही है।

CBSE 10th Second Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा कल, 15 मई 2026 से शुरू हो रही है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है जो पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या जो अपने पहले बोर्ड परीक्षा के नंबरों में सुधार करना चाहिते हैं। यह नई व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत लागू की गई है, ताकि छात्रों पर से परीक्षा का तनाव कम किया जा सके और उन्हें अपने अंकों में सुधार करने का एक और मौका मिले।

एनईपी 2020 के तहत, अब छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। सीबीएसई ने नई नीति के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 से दो बोर्ड परीक्षा की शुरुआत की है। इस नीति के तहत पहली बोर्ड परीक्षा (Phase 1) 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था।

खास बात यह है कि मुख्य बोर्ड परीक्षा में सभी छात्रों का बैठना अनिवार्य था। लेकिन दूसरी बोर्ड परीक्षा में केवल वे छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने फरवरी की पहली परीक्षा दी थी और पास हुए हैं (या कंपार्टमेंट आई है)। वे ही इसमें सुधार के लिए बैठ सकते हैं। जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे, उन्हें इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दूसरी बोर्ड परीक्षा छात्र अधिकतम तीन शैक्षणिक विषयों (जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान या भाषा) में अपने अंक सुधारने के लिए दे सकते हैं। दोनों परीक्षाओं में से जिस भी विषय में छात्र के अधिक अंक होंगे, उन्हें ही फाइनल मार्कशीट में गिना जाएगा। इस परीक्षा का परिणाम जून 2026 के अंत तक आने की उम्मीद है। इसके नंबर छात्रों की अंतिम मार्कशीट में अपडेट होंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगी।

महत्वपूर्ण निर्देश

रिपोर्टिंग टाइम : छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:00 बजे तक पहुंच जाना होगा।

प्रवेश पत्र : बोर्ड ने इसके लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं।

परीक्षा पैटर्न : सभी पेपर एक ही शिफ्ट में होंगे (10:30 AM – 01:30 PM)।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें