CBSE 10th Second Board Exam Date Sheet 2026: 10वीं के दूसरे बोर्ड के लिए शुरू करें तैयारी, 15 मई से होंगी परीक्षाएं

CBSE 10th Second Board Exam Date Sheet 2026: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से होंगी। बोर्ड ने दूसरे बोर्ड परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 21 मई तक चलेंगी। अपना प्रदर्शन सुधारने के इच्छुक छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 12:42 PM
Story continues below Advertisement
दो-बोर्ड परीक्षा व्यवस्था को साल 2026 के बोर्ड एग्जाम से लागू किया जा रहा है।

CBSE 10th Second Board Exam Date Sheet 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्ष बोर्ड (CBSE) इस साल से 10वीं कक्षा के छात्रों को अपना शैक्षिक प्रदर्शन सुधारने के लिए एक और मौका देने जा रहा है। इसके लिए छात्र दो बार बोर्ड परीक्षा दे सकेंगे। सीबीएसई बोर्ड ने दूसरे बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। सेशन दो के एग्जाम 15 मई से शुरू होंगे, जिसमें मैथेमेटिक्स (स्टैंडर्ड) और मैथेमेटिक्स (बेसिक) की परीक्षा होगी। दूसरे सत्र की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी, जबकि कुछ पेपर दोपहर 12:30 बजे खत्म होंगे। इसमें मुख्य विषयों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं को भी शामिल किया गया है।

दो-बोर्ड परीक्षा व्यवस्था को साल 2026 के बोर्ड एग्जाम से लागू किया जा रहा है। इससे छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने स्कोर सुधार सकते हैं। दूसरी बोर्ड परीक्षा उन छात्रों के लिए ‘संजीवनी’ की तरह है, जो पहले सत्र की परीक्षा में किसी कारण वश अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। या पहली बोर्ड परीक्षा के नतीजों के बाद, जिन स्टूडेंट्स को लगता था कि वे कुछ विषयों में बेहतर कर सकते थे। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से ऐसे सभी छात्रों को मई में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा के जरिए एक असल और मजबूत दूसरा मौका दिया जाएगा। इससे वे अपने 10वीं कक्षा के फाइनल स्कोरकार्ड को और शानदार बना सकते हैं।

कौन दे सकता है दूसरा बोर्ड एग्जाम

  • जो छात्र एग्जाम देने के पात्र हैं, उनमें शामिल हैं:
  • जो पहली परीक्षा में कम से कम तीन सब्जेक्ट में शामिल हुए थे।
  • जो छात्र 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं और अपनी परफॉर्मेंस सुधारना चाहते हैं।
  • जो छात्र कंपार्टमेंट कैटेगरी में आते हैं।
  • जो छात्र किसी विषय को छठे विषय से बदलकर पास हुए हैं।
  • जो छात्र UFM कैटेगरी 1 में आते हैं (अगर एलिजिबल हैं)।
  • 2025 कंपार्टमेंट कैटेगरी के स्टूडेंट्स
  • जो छात्र तीन मुख्य विषयों तक में इम्प्रूवमेंट का विकल्प चुनते हैं।
  • जो छात्र पहले/तीसरे चांस के कंपार्टमेंट या कंपार्टमेंट + इम्प्रूवमेंट के लिए आते हैं।
  • जिन स्पोर्ट्स छात्र को सीबीएसई ने अनुमति दी है।

ये छात्र नहीं दे सकते सेकेंड बोर्ड एग्जाम


जो छात्र फेल हो गए या तीन या उससे ज्यादा विषयों में शामिल नहीं हुए।

जो छात्र ईआर (एसेंशियली रिपीट) श्रेणी में आते हैं।

कब हुई थी 10वीं सेशन 1 की परीक्षा?

सीबीएसई 10वीं की पहले सत्र की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 11 मार्च 2026 के बीच हुई थीं। बोर्ड ने इस सत्र का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया था। पहले सत्र के नतीजों के बाद, जिन छात्रों को लगता था कि वे कुछ विषयों में बेहतर कर सकते थे, उनके लिए अब मई में होने वाली यह दूसरी बोर्ड परीक्षा में अपना स्कोर सुधारने का शानदार मौका है।

UBSE UK Board Result 2026: कल सुबह 11 बजे हाथ में होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैस देखें अपने नंबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।