CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू की है। इस साल पहली बार 10वीं के करीब 6.7 लाख छात्र सीबीएसई बोर्ड 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। ये सभी विद्यार्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। समझा जा रहा है कि सीबीएसीई बोर्ड जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं कक्षा दूसरे बोर्ड रिजल्ट 2026 की घोषणा कर सकता है।
15 मई से 21 मई, 2026 तक हुए इम्प्रूवमेंट एग्जाम में शामिल छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड डिटेल्स तैयार रखें। इन्हें अपने स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए इनकी जरूरत पड़ेगी। 10वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा के पहले फेज में, 24,83,479 छात्रों ने पंजीकरण किया और 24,71,777 छात्रों ने एग्जाम दिया। सेकंड बोर्ड एग्जाम के लिए, लगभग 6.7 लाख छात्रों ने अपना प्रदर्शन सुधारने और बेहतर एकेडमिक रिजल्ट पाने के लिए इस सुविधा का लाभ उठाया।
सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
छात्र दूसरे बोर्ड के लिए सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं :
अगर स्टूडेंट्स को अपने सीबीएसई 10वीं कक्षा दूसरे बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो उन्हें स्कूल अथॉरिटी से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक करें रिजल्ट
छात्र यहां बताई जा रही वेबसाइट्स पर अपना 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। ये हैं
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें और लेटेस्ट रिजल्ट अपडेट के लिए नियमित सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नजर रखें। एक बार जारी होने के बाद, स्कोरकार्ड को भविष्य में एडमिशन और एकेडमिक मकसद के लिए ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।