CBSE 12th answer sheet mismatch: सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र वेदांत श्रीवास्तव अपना रिजल्ट देखकर हैरत में थे। उन्हें अपने फिजिक्स के नंबरों पर यकीन नहीं हो रहा था। इसलिए जब सीबीएसई ने मूल्यांकन की हुई आंसर शीट की सीबीएसई 12वीं स्कैन कॉपी पाने के लिए आवेदन लेना शुरू किया, तो उन्होंने भी अप्लाई कर दिया। लेकिन, सीबीएसई की ओर से उपलब्ध कराई गई स्कैन आंसर शीट देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने ने आरोप लगाया था कि फिजिक्स विषय में किसी दूसरे छात्र की आंसर शीट भेज दी गई।
