CBSE 12th Result 2026 Latest Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्रों की धड़कनें बढ़ रही हैं। अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए रिजल्ट देखने के लिए इस्तेमाल होने वाले उमंग एप ने भी अपडेट जारी कर दिया है। इससे पहले रविवार को डिजीलॉकर पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ ‘कमिंग सून’ लिख कर आ रहा था। इसके बाद से ही 12वीं के छात्रों का इंतजार इसी हफ्ते में खत्म होने के कयास लगाए जाने लगे थे। अब आज उमंग एप पर भी इसी तरह की जानकारी के बाद माना जा रहा है कि 12वीं के छात्रों का परिणाम आज या कल जारी हो जाएगा।
हालांकि, सीबीएसई बोर्ड की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी नहीं करता है। रिजल्ट का लिंक आधिकारिक स्रोतों पर एक्टिव होने के बाद एक सूचना प्रसारित कर दी जाती है। साथ ही, बोर्ड पिछले कुछ सालों से टॉपर छात्रों का नाम भी नहीं घोषित कर रहा है। इसके पीछे बोर्ड का तर्क है कि इससे छात्रों पर बेवजह पढ़ाई में प्रदर्शन का दबाव बनता है।
इससे पहले सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 मई के तीसरी हफ्ते में जारी होने की बात कही थी। रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने के साथ ही डिजीलॉकर, उमंग एप, एसएमएस और आईवीआरएस के जरिए भी देखा जा सकता है। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड गूगल के साथ भी रिजल्ट देखने की व्यवस्था करता है, ताकि आधिकारिक स्रोतों पर दबाव बढ़ने के बावजूद छात्रों को रिजल्ट देखने में तकलीफ न हो।
रिजल्ट 2026 कहां चेक करें
एक बार जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स कई प्लेटफॉर्म के जरिए अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
इसके अलावा, रिजल्ट DigiLocker, UMANG ऐप, SMS सर्विस और IVRS (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम) के जरिए भी उपलब्ध होंगे।
सीबीएसई 12 रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स
DigiLocker से मिलेंगे डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट
सीबीएसई अपनी "परिणाम मंजुषा" के जरिए छात्रों के डिजिटल शैक्षिक दस्तावेज देता है, जो DigiLocker के साथ इंटीग्रेटेड है। छात्र यहां बताए जा रहे डॉक्यूमेंट्स डिजिटली प्राप्त कर पाएंगे :
ये डॉक्यूमेंट्स रिजल्ट्स घोषित होने के तुरंत बाद cbse.digitallocker.gov.in पर उपलब्ध होंगे। डिजीलॉकर लॉगिन क्रेडेंशियल्स आमतौर पर छात्र को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजे जाते हैं।