Get App

CBSE 12th Result 2026: वेबसाइट से स्कैन कॉपी मिलने में छात्रों को दिक्कत, बोर्ड ने समाधान के लिए दिया 2 बजे तक का समय और बढ़ाई आखिरी तारीख

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से स्कैन कॉपी मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड ने इसके समाधान के लिए आज दोपहर 2 बजे तक का समय दिया है। साथ ही, सीबीएसई स्कैन कॉपी प्राप्त करने की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2026 पर 1:56 PM
CBSE 12th Result 2026: वेबसाइट से स्कैन कॉपी मिलने में छात्रों को दिक्कत, बोर्ड ने समाधान के लिए दिया 2 बजे तक का समय और बढ़ाई आखिरी तारीख
छात्र अपनी मूल्यांकित स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 23 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों की परेशानियां खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ओएसएम के कारण कम नंबर आने पर छात्रों की नाराजगी झेल चुके बोर्ड ने हाल ही में स्कैन कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की थी। इसकी शुरुआत 19 मई सुबह 10 बजे से होनी थी, लेकिन 10 बजे के बाद सीबीएसई की री-इवैलुएशन वेबसाइट ट्रैफिक बढ़ने की वजह से हैंग करने लगी। सोशल मीडिया पर कई पक्षों ने इस संबंध में शिकायत साझा की।

बोर्ड ने 2 बजे के बाद वेबसाइट ठीक होने का भरोसा दिया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को 12वीं कक्ष के छात्रों के बीच बढ़ती परेशानी को दूर करने के लिए कदम उठाया। बोर्ड ने आज जारी एक आधिकारिक नोटिस में माना कि जांची हुई आंसर शीट की स्कैन्ड कॉपी पाने के लिए आवेदन जमा करने वाले पोर्टल में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। नोटिस में लिखा था, "एक्सपर्ट्स की एक टीम इस समस्या को ठीक कर रही है, और एप्लीकेशन आज दोपहर 02:00 PM तक लाइव होने की उम्मीद है।" "हम इस बारे में आपसे सब्र और सहयोग की रिक्वेस्ट करते हैं।"

कम नंबर आने से छात्र परेशान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें