CBSE 12th Topper Tanya Marksheet: सीबीएसई बोर्ड ने आज, 13 मई, 2026 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 में राजस्थान के सीकर जिले की तान्या सावनसुखा ने टॉप किया है। उन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा आर्ट्स स्ट्रीम से दी थी और उनकी ऑल इंडिया रैंक 1 आई है। 12वीं कक्षा में उन्होंने 499/500 अंक प्राप्त किए हैं और उनका कुल पर्सेंट 99.80% रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद से तान्या की खुशी का ठिकाना नहीं है।
बता दें, इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में 18.5 लाख से ज्यादा शामिल हुए थे। परीक्षा देने वाले छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों एग्जाम में कम से कम 33% कुल नंबर लाने जरूरी हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, DigiLocker, UMANG, SMS ऐप या IVRS से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
तान्या सावनसुखा – सीबीएसई 12वीं टॉपर 2026
ये एक सैंपल मार्कशीट है, जिसे तान्या द्वारा हासिल किए गए नंबरों के आधार पर डिजाइन किया गया है।
आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं तान्या
सीकर के प्रिंस अकादमी से 12वीं कक्षा पास करने वाली तान्या आगे चल कर देश की प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनना चाहती हैं। वह यूपीएससी परीक्षा पास कर आइएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कारोबारी पिता तरुण सावनसुखा और गृहिणी मां विनिता सावनसुखा को दिया है। इस साल सीबीएसई के अजमेर रीजन का रिजल्ट 86.78% रहा। इस बार अजमेर रीजन का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा है। पिछले साल रीजन के 90.40% बच्चे पास हुए थे।
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026: जरूरी बातें
इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल पास 85.20% छात्रों ने सफलता दर्ज की। इस साल भी हर साल की तरह लड़कियों ने बाजी मारी और उनका पास प्रतिशत 88.86% रहा। उनके मुकाबले लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% रहा।
राज्यों में त्रिवेंद्रम बना टॉपर
इस साल सबसे देश में सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेंद्रम का रहा है। यहां के छात्रों ने 95.62% पास पर्सेंटेज दर्ज किया है। इसके साथ ही, चेन्नई 93.84% और बेंगलुरु 93.19% के साथ टॉप परफॉर्मिंग क्षेत्र रहे हैं। जबकि प्रयागराज में सबसे कम 72.43% रहा। इस साल सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का कुल पास परसेंटेज 88.39% से घटकर 85.20% हो गया है।