CBSE Admit Card 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की फाइनल बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इस समय सीबीएसई बोर्ड से 10वीं-12वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे देश के लाखों छात्र पूरी मेहनत से पढ़ाई कर रहे हैं। इन छात्रों को अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। लेकिन बोर्ड परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड वे बोर्ड की वेबसाइट से सीधे डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। ये उन्हें स्कूल से प्राप्त होंगे। बोर्ड प्राइवेट छात्रों के एडमिट कार्ड 17 जनवरी को जारी कर चुका है। नियमित छात्र अब अपने प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, सीबीएसई हॉल टिकट आमतौर पर पहली परीक्षा से पांच से छह दिन पहले जारी किए जाते हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना हॉल टिकट या प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य होता है। इसके बिना उन्हें परीक्षा हॉल में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
नियमित छात्र के स्कूल अधिकारी इन स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
जब कैंडिडेट को एडमिट कार्ड मिल जाए, तो उस पर दी गई हर जानकारी को अच्छी तरह चेक करना चाहिए। ये हैं :
परीक्षा के दिन के जरूरी निर्देश
अगर कोई गड़बड़ी है, तो छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले इसे बदलने के लिए अपने स्कूल अधिकारियों को बताना चाहिए।
परीक्षा होने के बाद सुरक्षित रखें एडमिट कार्ड
परीक्षा खत्म होने के बाद भी अपने एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें। रिजल्ट घोषित होने, री-इवैल्यूएशन, या अगली कक्षा में प्रवेश के समय इस डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ सकती है। सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि वे ऐसे एडमिट कार्ड दें जो साफ-साफ प्रिंटेड हों और उन पर स्कूल की मुहर और अधिकृत सिग्नेचर भी हों, नहीं तो डॉक्यूमेंट को वैध नहीं माना जाएगा।
छात्रों के लिए जरूरी बातें
परीक्षा के दिन किसी भ्रम से बचने के लिए छात्रों को हॉल टिकट पर लिखे रिपोर्टिंग टाइम, गेट बंद होने का समय और सब्जेक्ट कोड ध्यान से देखने चाहिए। परीक्षा केंद्रों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्टडी मटीरियल और बिना इजाजत वाली चीजें ले जाना पूरी तरह से मना है। छात्रों को सिक्योरिटी चेक आसानी से पूरा करने के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना चाहिए।