Get App

CBSE Board 2025 Result: जल्द आएगा cbse.nic.in पर 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट? चेक करें डेट और टाइम

CBSE 2025 10th and 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 12 मई 2025 को 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट का ऐलान जल्द कर सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2025 पर 12:06 PM
CBSE Board 2025 Result: जल्द आएगा cbse.nic.in पर 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट? चेक करें डेट और टाइम
CBSE 2025 10th and 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 12 मई 2025 को 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट का ऐलान जल्द कर सकता है।

CBSE Board 2025 10th and 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज 12 मई 2025 को 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट का ऐलान जल्द कर सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन ऐसा अनुमान है कि कल 13 मई को रिजल्ट आ सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट – cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, और results.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल 44 लाख से अधिक छात्रों ने CBSE बोर्ड परीक्षा दी है। इनमें से लगभग 24.12 लाख छात्र 10वीं और 17.88 लाख छात्र 12वीं कक्षा के हैं। पिछले साल 12वीं का पास प्रतिशत 87.98% और 10वीं का 93.60% था।

कब आएगा CBSE Result 2025?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें