Get App

लाइव ब्लॉग

Shubham Sharma APRIL 15, 2026 / 5:20 PM IST

CBSE Board 10th Result Out LIVE: न टॉपर लिस्ट न कोई डिवीजन, सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट! Direct Link: cbseresults.nic.in पर करें चेक

CBSE Board 10th Result Out LIVE: 2026 सेशन की CBSE 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक चली थी। कुल 24,71,777 छात्रों ने कक्षा 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। क्षेत्रीय प्रदर्शन की बात करें, तो त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा 99.79% के साथ टॉप पर रहे

CBSE Board 10th Result Out LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 93.70% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल (93.66%) की तुलना में 0.04% बेहतर है। जिन छात्र-छात्राओं ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर, साथ ही DigiLocker और UMANG ऐप पर देख सकते हैं।

रि

CBSE Board 10th Result LIVE: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का बोर्ड रिजल्ट, Direct Link: cbseresults.nic.in पर करें चेक
CBSE Board 10th Result LIVE: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का बोर्ड रिजल्ट, Direct Link: cbseresults.nic.in पर करें चेक
APRIL 15, 2026 / 5:20 PM IST

CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: 10वीं में लड़कियों का रहा दबदबा

CBSE 10वीं में इस साल कुल पासिंग परसेंटेज 93.70% रहा है, जो पिछले साल के 93.66% से 0.04% ज्यादा है। छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% रहा, जबकि लड़कों का 92.69% दर्ज किया गया।

इस बार केंद्रीय विद्यालय (KV) संस्थानों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा, जहां 99.57% छात्र सफल हुए ।

    APRIL 15, 2026 / 5:16 PM IST

    CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: कब होगी 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा?

    जो छात्र अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं या जिन्हें 'कंपार्टमेंट' कैटेगरी में रखा गया है, वे 16 अप्रैल 2026 से केवल 5 दिनों के भीतर आवेदन (LOC) कर सकते हैं ।

    दूसरी बोर्ड परीक्षा मई के मध्य से शुरू होना प्रस्तावित है। छात्रों का फाइनल रिजल्ट और ग्रेडिंग दोनों परीक्षाओं (मुख्य और दूसरी परीक्षा) के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी ।

      APRIL 15, 2026 / 5:15 PM IST

      CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट और डिजिटल दस्तावेज कैसे हासिल करें?

      छात्र www.cbse.gov.in, www.results.nic.in, या results.digilocker.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

      DigiLocker: छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और पासिंग सर्टिफिकेट डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं ।

      सिक्योरिटी पिन: छात्रों को डिजिलॉकर एक्सेस करने के लिए स्कूलों द्वारा पहले ही सुरक्षा पिन दे दिए गए हैं।

      विदेशी छात्र: CBSE से संबद्ध विदेशों में स्थित स्कूलों के छात्र भी Digilocker या ईमेल के जरिए अपने दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं ।

        APRIL 15, 2026 / 5:07 PM IST

        CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: न कोई टॉपर लिस्ट और न कोई डिवीजन

        छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा रोकने के लिए CBSE ने इस साल भी 10वीं की कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। साल 2020 से बोर्ड ने टॉपर लिस्ट जारी करने की प्रथा पूरी तरह खत्म कर दी। इसके अलावा बोर्ड छात्रों को फर्स्ट, सेकंड या थर्ड डिवीजन आवंटित नहीं करता है।

          APRIL 15, 2026 / 5:03 PM IST

          CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: इस बार जल्दी आ गया CBSE 10वीं का रिजल्ट

          इस साल से CBSE ने दो बार बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत की है । पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में हुई और दूसरी मई में आयोजित की जाएगी। इस साल लगभग 1.6 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग बहुत ही कम समय में की गई, जिससे परिणाम सामान्य से एक महीने पहले (15 अप्रैल) घोषित हो सका। चेकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के लिए तकनीक का व्यापक उपयोग किया गया।

            APRIL 15, 2026 / 4:58 PM IST

            CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: कुल 93.70% छात्र पास हुए

            CBSE कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया।

            - इस वर्ष कुल 93.70% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल (93.66%) की तुलना में 0.04% बेहतर है।

            - कुल 24,71,777 छात्रों ने कक्षा 10वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

            - क्षेत्रीय प्रदर्शन की बात करें, तो त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा 99.79% के साथ टॉप पर रहे।

              APRIL 15, 2026 / 4:50 PM IST

              CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: कितने छात्रों ने दी 10वीं की परीक्षा?

              इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 25,08,319 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि कक्षा 12वीं के लिए 18,59,551 उम्मीदवार रजिस्टर्ड हुए थे। इस साल कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं (आंसर शीट) को ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से चेक किया जा रहा है।

                APRIL 15, 2026 / 4:46 PM IST

                CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: बोर्ड ने क्यों जारी नहीं की 10वीं की टॉपर लिस्ट?

                CBSE ने कक्षा 10वीं के परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। छात्र अब अपने डिजिटल दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।

                ध्यान देने वाली बात ये है कि साल 2020 से CBSE बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर टॉपर्स की लिस्ट (Toppers List) जारी न करने का निर्णय लिया है। बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा को रोकने और मानसिक तनाव को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया था।

                  APRIL 15, 2026 / 4:43 PM IST

                  CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: अपनी डिजीटल मार्कशीट को कैसे सुरक्षित रखें?

                  सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित हो गया है, ऐसे में छात्र अपनी आधिकारिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में सुरक्षित तरीके से प्राप्त कर सकते हैं।

                  डाउनलोड करने की प्रक्रिया (Steps to Download):

                  लॉगिन करें: सबसे पहले DigiLocker ऐप (Play Store/App Store) डाउनलोड करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।

                  डॉक्यूमेंट सेक्शन: डैशबोर्ड पर मौजूद "Issued Documents" पर क्लिक करें।

                  चयन करें: यहां आपकी कक्षा X या XII की डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट पहले से ही उपलब्ध होंगे।

                  एक्सेस: अब आप अपनी मार्कशीट को ऑनलाइन देख सकते हैं, PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं, या सीधे उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों के साथ साझा कर सकते हैं।

                    APRIL 15, 2026 / 4:40 PM IST

                    CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 10वीं मार्कशीट में क्या-क्या होता है

                    CBSE 10वीं की मार्कशीट में छात्रों को उनकी पढ़ाई से जुड़ी पूरी जानकारी मिलती है। इसमें ये जरूरी डिटेल्स शामिल होती हैं:

                    - हर विषय के अलग-अलग अंक (Subject-wise marks)

                    - कुल प्राप्त अंक (Total marks)

                    - ग्रेड पॉइंट्स

                    - पास या फेल होने की स्थिति (Qualifying status)

                    यह मार्कशीट डिजिटल फॉर्म में जारी होती है, जिसे छात्र डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं और तुरंत एडमिशन या अन्य कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

                      APRIL 15, 2026 / 4:37 PM IST

                      CBSE Board 10th Result 2026 LIVE: CBSE रिजल्ट पर ये हैं लेटेस्ट अपडेट

                      Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसके साथ ही सभी आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर स्कोरकार्ड देखने की सुविधा भी शुरू हो गई है। अब छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स और सरकारी ऐप्स के जरिए अपना रिजल्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही देशभर के लाखों छात्रों के लिए एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

                        APRIL 15, 2026 / 4:35 PM IST

                        CBSE Board 10th Result LIVE: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध

                        केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस साल परीक्षा देने वाले छात्र अब अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

                        रिजल्ट देखने के मुख्य विकल्प:

                        आधिकारिक वेबसाइट: छात्र cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

                        डिजिटल विकल्प: वेबसाइट के अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG App के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।