CBSE Board 10th Result Out LIVE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल कुल 93.70% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल (93.66%) की तुलना में 0.04% बेहतर है। जिन छात्र-छात्राओं ने इस साल बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर, साथ ही DigiLocker और UMANG ऐप पर देख सकते हैं।
