Get App

लाइव ब्लॉग

Shubham Sharma MAY 13, 2026 / 5:48 PM IST

CBSE Board 12th Result 2026 Out: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आ गया, बेटियां रहीं आगे, Direct Link- cbseresults.nic.in पर चेक करें

CBSE Board 12th Result 2026 Out: CBSE की 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्र CBSE ऑफिशियल वेबसाइट- cbseresults.nic.in और CBSE Results Portal पर जा सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट DigiLocker, IVRS और UMANG ऐप/पोर्टल पर भी उपलब्ध कराया गया है

CBSE Board 12th Result 2026 Out: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज बहुप्रतीक्षित CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 18.5 लाख से ज्यादा छात्र अब अपनी ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक CBSE पोर्टल और DigiLocker के जरिए देख सकते हैं। CBSE ने लगातार तीसरे साल 13 मई को ही बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की परंपरा बरकरार

CBSE Board 12th Result 2026 Out LIVE: सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CBSE) ने 13 मई को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है
CBSE Board 12th Result 2026 Out LIVE: सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CBSE) ने 13 मई को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है
MAY 13, 2026 / 4:24 PM IST

CBSE 12th Class Results Out 2026: तान्या को 4 सब्जेक्ट में 100/100 एक में मिला 99

सीकर की तान्या सावनसुखा ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 500 में से 499 अंक लाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल और पेंटिंग जैसे चार प्रमुख विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि इतिहास में 99 नंबर मिले है।

    MAY 13, 2026 / 4:16 PM IST

    CBSE 12th Class Results Out 2026: CBSE 12th की टॉपर सीकर की तान्या की ये है मार्कशीट

    Tanya scored 499 out of 500 Marks

      MAY 13, 2026 / 4:11 PM IST

      CBSE 12th Class Results Out 2026: सीकर की तान्या सावनसुखा ने किया कमाल, 99.80% अंकों के साथ बनीं टॉपर

      सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में राजस्थान के सीकर की तान्या सावनसुखा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 99.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा तान्या ने इतिहास और भूगोल सहित कुल 4 विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर सबको चौंका दिया है। एक साधारण व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाली तान्या की इस सफलता से उनके पिता तरुण सावनसुखा और मां विनीता बेहद गौरवान्वित हैं; अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मेहनत और परिवार के सहयोग को देने वाली तान्या अब भविष्य में IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

        MAY 13, 2026 / 4:01 PM IST

        CBSE 12th class Results out 2026: कब से शुरू होगी LOC जमा करने की प्रक्रिया?

        CBSE की ताजा अपडेट के मुताबिक, सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए LOC (List of Candidates) जमा करने की प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू होगी। यह प्रक्रिया कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट दोनों श्रेणी के छात्रों के लिए अनिवार्य होगी।

        CBSE ने साफ किया है कि LOC जमा होने के बाद विषय या छात्र की जानकारी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

        बोर्ड ने यह भी कहा है कि रजिस्ट्रेशन के लिए तय समयसीमा का सख्ती से पालन किया जाएगा, इसलिए छात्रों को अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा करना होगा।

        सप्लीमेंट्री परीक्षा प्रक्रिया, CBSE बोर्ड रिजल्ट 2026 के बाद की आधिकारिक व्यवस्था का हिस्सा है।

          MAY 13, 2026 / 3:53 PM IST

          CBSE Board Result out Live: रीचेकिंग / री-इवैल्यूएशन के लिए कैसे करें आवेदन?

          CBSE 12वीं का अगर कोई छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वह CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रीचेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है। प्रक्रिया इस प्रकार है:

          - सबसे पहले CBSE Official Website पर जाएं।

          - वेबसाइट के “Post Result Services” सेक्शन में जाएं।

          - वहां रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालकर लॉग-इन करें।

          - कई मामलों में छात्रों को पहले अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका (स्कैन कॉपी) की फोटोकॉपी के लिए आवेदन करना पड़ सकता है।

          - स्कैन की गई आंसर शीट मिलने के बाद छात्र उसे ध्यान से जांच सकते हैं कि कहीं कोई जवाब बिना जांचे तो नहीं रह गया या नंबर देने में कोई गलती तो नहीं हुई।

          - इसके बाद छात्र “Verification of Marks” या “Re-evaluation” में से सही विकल्प चुनें।

          - जिस विषय और सवाल के लिए आवेदन करना है, उसे ध्यान से चुनें।

          - फिर ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित फीस जमा करें।

          - फीस जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और पेमेंट रसीद सुरक्षित रखें।

          ध्यान रहे आवेदन प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी जब छात्र कन्फर्मेशन पेज और भुगतान रसीद सेव कर लें।

            MAY 13, 2026 / 3:35 PM IST

            CBSE Board 12th Result Out 2026 LIVE: कैसा रहा KV और नवोदय विद्यालयों का रिजल्ट?

            CBSE 12वीं के इस साल के नतीजों में केंद्रीय विद्यालयों (KV) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। हालांकि, जवाहर नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों के बीच का अंतर बहुत ही मामूली रहा है।

            केंद्रीय विद्यालय (KV) का रिजल्ट: सभी स्कूल श्रेणियों में प्रथम। केवी ने अपनी निरंतरता को बरकरार रखते हुए इस बार सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है। पास प्रतिशत: 98.55%

            जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) दूसरे स्थान पर है। नवोदय विद्यालयों का प्रदर्शन भी हमेशा की तरह बेहद शानदार रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का प्रमाण है। पास प्रतिशत: 98.47%

              MAY 13, 2026 / 3:29 PM IST

              CBSE Board Result out Live: छात्र दोबारा कॉपी चेकिंग के लिए कर सकते है आवेदन

              CBSE के रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वह सबसे पहले “वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स” के लिए आवेदन कर सकता है। इस प्रक्रिया में CBSE यह जांच करता है कि:

              - सभी सवालों की जांच सही तरीके से हुई है या नहीं

              - अंकों का टोटल सही किया गया है या नहीं

              - नंबर सही तरीके से अपलोड किए गए हैं या नहीं

              इसके बाद ही छात्र उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी मंगाने और री-इवैल्यूएशन (दोबारा जांच) की प्रक्रिया के लिए आगे आवेदन कर सकते हैं।

                MAY 13, 2026 / 3:21 PM IST

                CBSE Board Result out Live: कितने छात्रों के मिले 90% अंक?

                CBSE की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94,028 छात्रों ने 90 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें से 17,113 छात्रों ने 95 फीसदी या उससे ज्यादा अंक प्राप्त किए।

                  MAY 13, 2026 / 3:17 PM IST

                  CBSE 12th class Results out 2026: 17000 से ज्यादा छात्रों ने हासिल किए 95% से ज्यादा अंक

                  CBSE 12वीं के इस साल के नतीजों ने एक बार फिर साबित किया है कि छात्रों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता (Academic Excellence) का स्तर काफी ऊंचा रहा है। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत की प्रतिष्ठित बाधा को पार किया है।

                  इस साल कुल 94,028 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने 90% या उससे ज्यादा अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टॉप परफॉर्मेंस करने वाले छात्रों की संख्या भी काफी प्रभावशाली है। कुल 17,113 छात्रों ने 95% से भी ज्यादा अंक हासिल किए हैं।

                    MAY 13, 2026 / 3:16 PM IST

                    CBSE Board 12th Result Out 2026 LIVE: 9.26% छात्रों की कंपार्टमेंट?

                    CBSE ने कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इसके साथ ही 'कंपार्टमेंट' के आंकड़े भी साझा किए हैं। इस साल के परिणामों में उन छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी या बदलाव देखा जा सकता है, जिन्हें परीक्षा पास करने के लिए एक और अवसर की आवश्यकता होगी।

                    कुल छात्रों की संख्या: इस साल 1,63,800 छात्र ऐसे हैं, जिन्हें 'कंपार्टमेंट' की श्रेणी में रखा गया है। अगर कुल परीक्षार्थियों के संदर्भ में देखा जाए, तो यह कुल छात्रों का 9.26% है।

                      MAY 13, 2026 / 2:59 PM IST

                      CBSE 12th class Results out 2026: कैसे निकालें अपनी परसेंटेज?

                      CBSE कक्षा 12वीं में 5 विषयों के आधार पर प्रतिशत (Percentage) निकालना बहुत आसान है। यहां इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिया गया है:

                      1. अंकों को जोड़ें: अपने उन 5 मुख्य विषयों के अंक जोड़ें जिनका आप प्रतिशत निकालना चाहते हैं। मान लीजिए आपके अंक इस प्रकार हैं:

                      English: 85

                      Physics: 80

                      Chemistry: 75

                      Maths: 90

                      Physical Education: 95

                      Total: 425

                      2. अधिकतम अंकों से भाग दें: क्योंकि हर विषय 100 नंबर का होता है, तो 5 विषयों का कुल पूर्णांक (Maximum Marks) 500 होगा। उदाहरण- 425/500= 0.85

                      3. 100 से गुणा करें: परसेंटेज करने के लिए प्राप्त परिणाम को 100 से गुणा करें। जैसे- 0.85 X 100= 85%

                      अगर आपके सभी विषय 100-100 अंक के हैं, तो बस अपने पांचों विषयों के कुल योग को 5 से भाग दे दें। आपका प्रतिशत निकल आएगा।

                        MAY 13, 2026 / 2:45 PM IST

                        CBSE Board 12th Result Out 2026 LIVE: CBSE ने क्यों नहीं जारी की मेरिट या टॉपर लिस्ट?

                        केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल भी कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए कोई टॉपर लिस्ट या मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड पिछले कुछ सालों से इस परंपरा को पूरी तरह बंद कर चुका है। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं, आइए जानते हैं:

                        तनाव और प्रतिस्पर्धा को कम करना: बोर्ड का मानना है कि टॉपर्स की घोषणा करने से छात्रों के बीच 'अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा' (Unhealthy Competition) पैदा होती है। इससे कम अंक पाने वाले छात्रों पर मानसिक दबाव और तनाव बढ़ता है।

                        डिवीजन सिस्टम खत्म: CBSE अब 'फर्स्ट', 'सेकेंड' या 'थर्ड' डिवीजन की घोषणा भी नहीं करता है। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच तुलना को कम कर उनके समग्र विकास को बढ़ावा देना है।

                          MAY 13, 2026 / 2:40 PM IST

                          CBSE Board 12th Result Out 2026 LIVE: कौन से छात्र दे सकते हैं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा?

                          CBSE ने पहली ही बता दिया था कि इस साल 12वीं का सप्लीमेंट्री एग्जाम 15 जुलाई 2026 को होगा। उस दिन सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा को कौन कौनसे छात्र दे सकते हैं, इसके लिए उन्हें तीन मेन कैटेगरी में बांटा गया है:

                          इम्प्रूवमेंट कैटेगरी: वे छात्र जो 2026 की परीक्षा में पास हो चुके हैं, लेकिन अपने किसी एक विषय के नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं और उसे सुधारना चाहते हैं।

                          कंपार्टमेंट 2026 कैटेगरी: वे छात्र जिन्हें 2026 के मेन रिजल्ट में 'कंपार्टमेंट' कैटेगरी में रखा गया है (जो एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाए)।

                          कंपार्टमेंट 2025 (अंतिम अवसर): वे छात्र जिन्हें 2025 की परीक्षा में कंपार्टमेंट आई थी। क्योंकि बोर्ड नियमानुसार कंपार्टमेंट क्लियर करने के लिए कुल 3 मौके देता है, इसलिए उन छात्रों के लिए यह सफलता पाने का तीसरा और आखिरी अवसर होगा।

                            MAY 13, 2026 / 2:37 PM IST

                            CBSE Board Result out Live: CBSE 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी?

                            CBSE बोर्ड ने पहले ही साफ कर दिया कि कक्षा 12वीं के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई 2026 को होगी। खास बात यह है कि यह एक दिवसीय (Single Day) परीक्षा होगी, यानी सभी विषयों के पेपर इसी तारीख को आयोजित किए जाएंगे।

                              MAY 13, 2026 / 2:33 PM IST

                              CBSE Board Result out Live: त्रिवेंद्रम के किस स्कूल का कैसा रहा रिजल्ट?

                              त्रिवेंद्रम रीजन ने हमेशा की तरह इस बार भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अलग-अलग कैटेगरी के स्कूलों का CBSE 12वीं का रिजल्ट कुछ ऐसा रहा:

                              1. जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV)

                              नवोदय विद्यालयों ने इस साल भी बाजी मारी है और चार्ट में सबसे ऊपर रहे हैं।

                              कुल पास प्रतिशत: 99.78%

                              छात्राओं का प्रदर्शन: 100% (सभी लड़कियां सफल रहीं)

                              छात्रों का प्रदर्शन: 99.59%

                              2. सरकारी स्कूल (GOVT)

                              राज्य के सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन भी काफी प्रभावशाली रहा, जो शिक्षा की मजबूत नींव को दर्शाता है।

                              कुल पास प्रतिशत: 98.68%

                              3. केंद्रीय विद्यालय (KV)

                              केंद्रीय विद्यालयों ने अपनी गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए सरकारी स्कूलों के लगभग बराबर ही प्रदर्शन किया है।

                              कुल पास प्रतिशत: 98.62%

                              4. प्राइवेट/स्वतंत्र स्कूल (INDEPENDENT)

                              प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, हालांकि यह अन्य श्रेणियों की तुलना में थोड़ा पीछे रहा।

                              कुल पास प्रतिशत: 95.31%

                                MAY 13, 2026 / 2:27 PM IST

                                CBSE 12th class Results out 2026: छात्र कहां-कहां चेक कर सकते हैं 12वीं का रिजल्ट?

                                CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 आप नीचे दी गईं आधिकारिक वेबसाइट और App पर चेक कर सकते हैं। छात्र अपना स्कोरकार्ड इन आधिकारिक वेबसाइटों और प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं:

                                cbse.gov.in (CBSE की आधिकारिक वेबसाइट)

                                results.cbse.nic.in (रिजल्ट के लिए समर्पित पोर्टल)

                                cbseresults.nic.in (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र का रिजल्ट पोर्टल)

                                digilocker.gov.in (डिजिलॉकर - जहां डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी)

                                Umang App (उमंग ऐप - मोबाइल पर रिजल्ट देखने के लिए)

                                रिजल्ट के समय वेबसाइट पर काफी ट्रैफिक होता है, इसलिए अगर साइट खुलने में देरी हो, तो DigiLocker या Umang App का उपयोग करना सबसे आसान रहेगा।

                                  MAY 13, 2026 / 2:24 PM IST

                                  CBSE Board Result out Live: क्या 12वीं के अंकों से JNU और DU में मिल जाएगा एडमिशन?

                                  CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंक अब अकेले दिल्ली यूनिवर्सिटी और जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए काफी नहीं माने जाते। अब ज्यादातर एडमिशन CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के स्कोर के आधार पर होते हैं। यानी सिर्फ बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर आने से प्रवेश तय नहीं होगा, छात्रों को CUET में भी अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है।

                                  हालांकि, कई विश्वविद्यालयों में पात्रता (Eligibility) के लिए 12वीं में न्यूनतम अंक की शर्त बनी रहती है। इसलिए बोर्ड के नंबर भी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अंतिम मेरिट में CUET स्कोर की भूमिका ज्यादा अहम हो गई है।

                                    MAY 13, 2026 / 2:20 PM IST

                                    CBSE 12th class Results out 2026: किस रीजन का कैसा रहा रिजल्ट?

                                    त्रिवेंद्रम- 95.62%

                                    चेन्नई- 93.84%

                                    बेंगलुरू- 93.19%

                                    विजयवाड़ा- 92.77%

                                    दिल्ली पश्चिम- 92.34%

                                    दिल्ली पूर्व- 91.73%

                                    अहमदाबाद- 90.60%

                                    गुरूग्राम- 88.45%

                                    लुधियाना- 87.92%

                                    पुणे- 87.32%

                                    अजमेर- 86.78%

                                    पंचकुला- 85.73%

                                    रांची- 85.01%

                                    गुवाहाटी- 83.41%

                                    लखनऊ- 82.21%

                                    भुवनेश्वर- 81.71%

                                    देहरादून- 81.42%

                                    रायपुर- 80.88%

                                    भोपाल- 79.43%

                                    नोएडा- 79.02%

                                    पटना- 74.45%

                                    प्रयागराज- 72.43%

                                      MAY 13, 2026 / 2:17 PM IST

                                      CBSE Board 12th Result Out 2026 LIVE: इस साल कितने बच्चों ने दी 12वीं की परीक्षा?

                                      CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कुल 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 15,07,109 छात्र पास हुए। इस तरह कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी दर्ज किया गया।

                                        MAY 13, 2026 / 2:11 PM IST

                                        CBSE Board Result out Live: इस बार किस नए तरीके से चेक की गईं कॉपियां?

                                        इस साल CBSE ने कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के मूल्यांकन (चेकिंग) के लिए 'डिजिटल मार्किंग सिस्टम' का इस्तेमाल किया है। बोर्ड का कहना है कि इस नई तकनीक को इसलिए अपनाया गया है ताकि कॉपियां जांचने में कोई गलती न हो और काम में एकरूपता बनी रहे।

                                          MAY 13, 2026 / 2:10 PM IST

                                          CBSE 12th class Results out 2026: 12वीं मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होंगी?

                                          ऑनलाइन मार्कशीट में छात्रों की कई जरूरी जानकारियां दी होती हैं। इसमें विषयवार अंक, कुल नंबर, ग्रेड, पास/फेल स्टेटस और छात्र की व्यक्तिगत जानकारी शामिल रहती है।

                                          CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद मार्कशीट में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें, ताकि किसी तरह की गलती होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।

                                            MAY 13, 2026 / 2:07 PM IST

                                            CBSE Board 12th Result Out 2026 LIVE: पिछले साल कब आया था 12वीं का रिजल्ट?

                                            पिछले साल भी CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल् 13 मई को दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच घोषित किया था।

                                              MAY 13, 2026 / 2:05 PM IST

                                              CBSE Board Result out Live: पिछले साल कितने छात्र हुए थे पास?

                                              पिछले साल CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 17,04,367 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 14,96,307 छात्र परीक्षा पास करने में सफल रहे थे।

                                                MAY 13, 2026 / 2:00 PM IST

                                                CBSE 12th class Results out 2026: CBSE 12वी का रिजल्ट कैसे चेक करें?

                                                - सबसे पहले CBSE Results Portal या आधिकारिक वेबसाइट- https://results.cbse.nic.in/ पर जाएं।

                                                - होमपेज पर “Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2026 – Announced on 13th May 2026” लिंक पर क्लिक करें।

                                                - इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक न्यू टैब खुलेगा, जहां आपको रिजल्ट चेक करने के लिए कई लिंक मिलेंगे।

                                                - उनमें से किसी भी एक लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट वाला पेज खुल जाएगा।

                                                - इस पेज पर अपना- Roll Number, School Number और Admit Card Number भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

                                                - स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

                                                -रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट या PDF सेव करके रखें।

                                                  MAY 13, 2026 / 1:53 PM IST

                                                  CBSE Board 12th Result 2026 Out LIVE: देश का कौनसा इलाके रहा टॉप?

                                                  CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के क्षेत्रवार रिजल्ट में Thiruvananthapuram (त्रिवेंद्रम) सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला रीजन रहा। यहां पास प्रतिशत 95.62 फीसदी दर्ज किया गया। इसके बाद चेन्नई का स्थान रहा, जहां 93.84 फीसदी छात्र पास हुए। तीसरे नंबर पर बेंगलुरु रहा, जहां पास प्रतिशत 93.19 फीसदी रहा।

                                                  दिल्ली के दोनों रीजन भी अच्छे प्रदर्शन में शामिल रहे। दिल्ली वेस्ट का पासिंग परसेंटेज 92.34 फीसदी और दिल्ली ईस्ट का 91.73 फीसदी दर्ज किया गया।

                                                  वहीं प्रयागराज सबसे नीचे रहा, जहां केवल 72.43 फीसदी छात्र ही परीक्षा पास कर सके।

                                                    MAY 13, 2026 / 1:49 PM IST

                                                    CBSE Board Result Out Live: इस साल भी बेटियों ने बाजी मारी

                                                    CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 फीसदी रिजल्ट हासिल किया।

                                                      MAY 13, 2026 / 1:48 PM IST

                                                      CBSE 12th class Results 2026 Out: पिछले 2 सालों की तुलना में बढ़ गई कंपार्टमेंट की संख्या

                                                      CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार 1.63 लाख से ज्यादा छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। इस साल कुल 1,63,800 छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है। पिछले साल यह संख्या 1,29,095 थी, जबकि 2024 में 1,22,170 छात्र कंपार्टमेंट में गए थे। यानी पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार कंपार्टमेंट पाने वाले छात्रों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

                                                        MAY 13, 2026 / 1:42 PM IST

                                                        CBSE Board 12th Result 2026 LIVE: इस साल पासिंग परसेंटेज में गिरावट

                                                        CBSE के 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट में इस बार पास प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा, जबकि पिछले साल यह 88.39 फीसदी था। यानी इस बार रिजल्ट में करीब 3.19 फीसदी की कमी आई है।