Get App

CBSE Board 2026 Exam Study Tips: 17 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाएं, अच्छे नंबर लाने में काम आएंगे ये स्मार्ट टिप्स

CBSE Board 2026 Exam Study Tips: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। इस समय सभी छात्र अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूरी मेहनत से लगे हुए हैं। यहां बताए गए स्मार्ट टिप्स उनका स्कोर कार्ड बेहतर बनाने में काफी मददगार हो सकते हैं। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 11:45 AM
CBSE Board 2026 Exam Study Tips: 17 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाएं, अच्छे नंबर लाने में काम आएंगे ये स्मार्ट टिप्स
90% से ज्यादा स्कोर करने के लिए न सिर्फ जल्दी तैयारी, बल्कि एक दमदार रणनीति जरूरी है।

CBSE Board 2026 Exam Study Tips: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के शैक्षिक सत्र 2025-26 की 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पूरी मेहनत से जुटे हैं। हर किसी का सपना 90% से अधकि नंबर पाने का है। लेकिन 90% से अधिक नंबर पाने के लिए सिर्फ पढ़ाई पूरी होना काफी नहीं होता है। इसके लिए रणनीति बनाकर अपनी तैयारी करना जरूरी है। 90% से ज्यादा स्कोर करने के लिए न सिर्फ जल्दी तैयारी, बल्कि एक दमदार रणनीति जरूरी है। लगातार पढ़ाई, कॉन्सेप्ट की स्पष्टता और स्मार्ट रिवीजन टॉप स्कोर हासिल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यहां ऐसे ही कुछ स्मार्ट टिप्स दिए जा रहे हैं, जो अच्छे नंबर दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के टिप्स

गलतियों की एक अलग नोटबुक बनाएं

यह सबसे असरदार तरीकों में से एक है। प्रैक्टिस टेस्ट और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के दौरान की गई आम गलतियों को नोट करना चाहिए और एक एरर नोटबुक बनाना चाहिए। इससे उन्हें अपनी गलतियों को पहचानने, उसका सही रिवीजन करने और फाइनल परीक्षा में गलतियां दोहराने से बचने में मदद मिलेगी।

संतुलित तैयारी

सीबीएसई परीक्षा में पेपर का पैटर्न हर साल बदलता रहता है। इसमें चैप्टर-वाइज वेटेज फिक्स नहीं होता है। इसके बावजूद, अक्सर पूछे जाने वाले टॉपिक पर ध्यान देना जरूरी है। इसलिए छात्रों को किसी भी चैप्टर को पूरी तरह से छोड़ने से बचना चाहिए। पूरे सिलेबस को कवर करने वाली संतुलित तैयारी पर फोकस करें।

रट्टा न मारें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें