ICSI CSEET January 2026 Result OUT: कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के जनवरी सत्र में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे। इन सभी परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएसईईटी 2026 जनवरी सत्र की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 10 जनवरी और 12 जनवरी, 2026 को हुई आईसीएसआई सीएसईईटी जनवरी सेशन परीक्षा के लिए जारी किया गया है।
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर चेक कर सकते हैं और उसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। इसे चेक करने के लिए, उन्हें अपना यूनिक आईडी नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। सीएसईईटी जनवरी सत्र के नतीजों के अलावा, अलग-अलग विषयों के अंक का ब्रेक-अप भी जारी किया है। आधिकारिक वेबसाइट पर सभी परीक्षार्थियों की जो मार्कशीट जारी की गई है उसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, सत्र, विषयवार मिले अंक, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियां होंगी।
रिजल्ट की फिजिकल कॉपी नहीं जारी होगी
आईसीएसआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम से संबंधित एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के अनुसार परीक्षार्थियों को अलग से नतीजों की फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी। नोटिस के अनुसार, “कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट, जनवरी 2026 सेशन का फॉर्मल ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट इंस्टीट्यूट की वेबसाइट: www.icsi.edu पर रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों द्वारा अपने रेफरेंस, इस्तेमाल और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड करने के लिए अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।” रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट से जुड़ी ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
इन आसान स्टेप की मदद से अपने सीएसईईटी नजीजे देखें
जून 2026 सत्र का पंजीकरण लिंक हुआ एक्टिव
आइसीएआई सीएसईईटी जून 2026 सत्र के लिए पंजीकरण का लिंक सक्रिय हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट: icsi.edu पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को योग्यता, उम्र की सीमा, आखिरी तारीख, आवेदन करने का तरीका और अन्य जानकारियां आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।