PSEB practical exam 2026 guidelines: 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश, 2 से 12 फरवरी के बीच होगी परीक्षा

PSEB practical exam 2026 guidelines: पंजाब बोर्ड से 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह दिशा-निर्देश 2 फरवरी से शुरू होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए हैं। आइए जानें बोर्ड ने इन निर्देशों में क्या कहा है

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:17 PM
Story continues below Advertisement
दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 से 12 फरवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।

PSEB practical exam 2026 guidelines: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 से 12 फरवरी, 2026 के बीच राज्य के विभन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएंगी। पंजाब बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा की गाइडलाइंस और अन्य डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस

  • पंजाब बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएगी।
  • जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।
  • छात्रों को अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा पूरी होने से पहले सेंटर छोड़ने की भी अनुमति नहीं होगी।
  • परीक्षकों के पास अपनी ड्यूटी रद्द करने या बदलने का अधिकार नहीं है।
  • प्रैक्टिकल परीक्षा के प्रश्न पत्र स्कूल के प्रिंसिपल को भेजे जाएंगे।
  • छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

बता दें, पीएसईबी 10वीं कक्षा की थ्योरी परीक्षा 2026, 6 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा 2026, 17 फरवरी से 4 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

एक शिफ्ट में होगी थ्योरी परीक्षा


पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।

बोर्ड परीक्षा की ऐसे करें तैयारी

छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद ही कम समय बचा है। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से पढ़ाई करें। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को भी हल करें। इससे छात्रों को परीक्षा के स्वरूप को समझने में आसानी होगी।

CGSOS class 10, 12 time table out: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें डेटशीट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।