CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने 10वीं कक्षा के छात्रों पेपर लिखने के पैटर्न में बदलाव की घोषणा की है। इसके साथ ही बोर्ड ने इस संदर्भ में नई गाइडलाइन भी जारी की है। बोर्ड ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में उत्तर पुस्तिका के फॉर्मेट और उत्तर लिखने के नियमों में बदलाव किए हैं। छात्रों को आगामी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इसी के अनुसार उत्तर लिखने होंगे। इसके अलावा बोर्ड ने री-चेकिंग या री-वैलुएशन के मामले में भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। सीबीएसई ने यह कदम अपनी मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया है। आइए जानें क्या हैं ये बदलाव
