CBSE Board Exam 2026: 1 जनवरी से होंगी 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, बोर्ड ने असेसमेंट स्ट्रक्चर के साथ जारी किए जरूरी निर्देश

CBSE Board Exam 2026: बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ ही, बोर्ड परीक्षा का असेस्मेंट स्ट्रक्चर और जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 01 जनवरी से 14 फरवरी के बीच आयोजित की जाएंगी।

अपडेटेड Nov 20, 2025 पर 6:50 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड के सर्कुलर के मुताबिक हर विषय के लिए कुल निर्धारिक अंक 100 हैं। इन्हें

CBSE Board Practical Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने शैक्षिक वर्ष 2026 के 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं लिए विषय के अनुसार विस्तृत मुल्यांकन संरचना जारी कर दी है। सीबीएसई बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक सर्कुलर जारी कर सभी विषयों के लिए थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों का पूरा विवरण विस्तार से बताया गया है।

बोर्ड का कहना है कि इससे स्कूल और छात्र परीक्षा पैटर्न को बेहतर समझ सकेंगे। इसके साथ ही बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट असेसमेंट और आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों को इस कार्यक्रम का पालन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि छात्रों को दिक्कतों से बचाया जा सके।

ठीक नहीं की जाएंगी लापरवाही की वजह से हुई गलतियां 

सीबीएसई ने स्कूलों को प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांन के अंक अपलोड करने में बार-बार होने वाली गलतियों के बारे में आगाह किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही के कारण हुई गलतियों को बाद में ठीक नहीं किया जाएगा और स्कूलों से सबमिशन के दौरान सटीकता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

बोर्ड ने जारी किए स्पष्ट निर्देश

सर्कुलर में 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी विषयों की एक विस्तृत सूची तैयार की गई है। हर विषय के लिए, डॉक्यूमेंट में कक्षा, विषय कोड, नाम, थ्योरी में अधिकतम अंक, प्रैक्टिकल में अधिकतम अंक, प्रोजेक्ट में अधिकतम अंक, आंतरिक मूल्यांकन में अधिकतम अंक का विवरण होगा। इसके साथ ही बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि किस विषय में बाहरी परीक्षक नियुक्त होंगे, प्रैक्टिकल आंसर बुक बोर्ड देगा या नहीं और थ्योरी परीक्षा में इस्तेमाल होने वाली उत्तर पुस्तिका के बारे में भी बताया है। 10वीं और 12वीं कक्षा के विषयों के लिए एक डायरेक्ट लिंक भी शेयर किया गया है।


हर विषय के लिए कुल अंक 100 तय किए गए

बोर्ड के सर्कुलर के मुताबिक हर विषय के लिए कुल निर्धारिक अंक 100 हैं। इन्हें थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट या आंतरिक मूल्यांकन वर्गों में बांटा गया है। स्कूलों को मूल्यांकन करने से पहले एनेक्सर को ध्यान से देखने की सलाह दी गई है।

लॉजिस्टिक दिक्कतों से बचने के भी दिए निर्देश

बोर्ड ने थ्योरी परीक्षा में इस्तेमाल की जाने वाली उत्तर पुस्तिका के प्रकार और पेजों की संख्या के बारे में भी जानकारी दी है। बोर्ड ने कहा कि इस स्पष्टिकरण का मकसद स्कूलों को पहले से तैयारी करने और परीक्षा के दौरान होने वाली लॉजिस्टिक दिक्कतों से बचने में मदद करना है।

स्कूलों के लिए निर्देश

बोर्ड के इस सर्कुलर में सभी स्कूलों के लिए एक सलाह दी गई है। इसके अनुसार स्कूलों को तय तारीखों का ध्यान रखते हुए और सीबीएसई के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट पूरा करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत सर्कुलर देखा जा सकता है।

Assam Board Exam 2026 Date: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित, सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने एक्स पर दी जानकारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।