CBSE Board Exam 2026: मिडिल ईस्ट के इन देशों में 5 और 6 मार्च को होने वाली सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा टली, नई तारीखों पर परीक्षा का जल्द होगा ऐलान

CBSE Board Exam 2026: ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष से मध्य पूर्व के देशों में खड़ा हुआ संकट सीबीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है। बोर्ड ने इन देशों में 5 और 6 मार्च को होने वाली परीक्षाओं टालने की घोषणा की है

अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड ने यह फैसला इलाके के मौजूदा हालात की गंभीरता से समीक्षा करने के बाद लिया है।

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में 5 और 6 मार्च, 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टालने की घोषणा की है। सीबीएसई ने इन देशों के संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपलों को भेजे गए आधिकारिक संदेश में कहा कि यह फैसला इलाके के मौजूदा हालात की गंभीरता से समीक्षा करने के बाद लिया गया है। सीबीएसई बोर्ड इन देशों में परीक्षा के लिए जल्द नई तारीखों की घोषणा करेगा। साथ ही, सीबीएसई ने कहा कि 5 मार्च को फिर से हालात की समीक्षा करेगा और 7 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के बारे में फैसला लेगा।

ऑफिशियल नोटिस में लिखा है

यह 1 मार्च के सर्कुलर का अगला हिस्सा है। मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई) के कुछ हिस्सों में मौजूदा हालात की गहराई से समीक्षा करने के बाद, बोर्ड ने गुरुवार, 05 मार्च 2026 और शुक्रवार, 06 मार्च 2026 को होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और आगे की घोषणाओं के लिए आधिकारिक चैनलों पर नजर रखें।


इससे पहले, 1 मार्च को, सीबीएसई ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में अपने संबद्ध स्कूलों में 2 और 3 मार्च को होने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को, इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात का हवाला देते हुए टाल दिया था। बोर्ड ने कहा था कि वह 3 मार्च को हालात की समीक्षा करेगा और बाद के इन परीक्षाओं पर फैसला लेगा। इसी समीक्षा के बाद अब 5 और 6 मार्च को होने वाली परीक्षाएं टाल दी गई हैं। अपडेट नोटिस के मुताबिक, बोर्ड अब 7 मार्च को मौजूदा हालात का आकलन करने के बाद एक नया नोटिस जारी कर सकता है।

अपने पहले के संदेश में, सीबीएसई ने साफ किया था कि यह फैसला सिर्फ मध्य पूर्व के क्षेत्र पर लागू होता है। साथ ही, बोर्ड ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक सर्कुलर को फेक भी बताया था। इसमें “असाधारण वैश्विक हालात” के कारण परीक्षा पूरी तरह कैंसिल करने का झूठा दावा किया गया था।

UP Board Intermediate Exam 2026: 12वीं के छात्रों को इस साल से इंप्रूवमेंट परीक्षा देने का मिलेगा मौका, एक विषय में सुधार सकेंगे अपने अंक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।