CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कमर कस ली है। बोर्ड ने इसके लिए परीक्षा केंद्रों के लिए कुछ निर्देश दिए हैं। इसके लिए सीसीटीवी पॉलिसी बनाई गई है, जो सीबीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू होगी। इसमें कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों की कक्षाओं में सीसीटीवी इंस्टॉल होना अनिवार्य है। बिना सीसीटीवी वाले परिसरों को बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनाएगा।
