CBSE Board Exam 2026: मिडिल ईस्ट में युद्ध का असर, 16 मार्च से 10 अप्रैल तक की परीक्षाएं रद्द

CBSE 12th Exam Cancelled: बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में सीबीएसई से जुड़े स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से 10 अप्रैल के बीच होने वाली थीं, लेकिन अब इन्हें रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय वहां के छात्रों और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है

अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement
CBSE 12th Exam Cancelled: CBSE ने ये भी स्पष्ट किया है कि इन देशों के छात्रों का रिजल्ट किस तरीके से घोषित किया जाएगा

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मध्य-पूर्व के कई देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। बोर्ड की ओर से 15 मार्च 2026 को जारी एक आधिकारिक सर्कुलर में ये जानकारी दी गई। इस फैसले के बाद उन देशों में पढ़ने वाले हजारों छात्रों की परीक्षाएं प्रभावित होंगी, जहां CBSE से संबद्ध भारतीय स्कूल संचालित होते हैं।

बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि क्षेत्र में मौजूदा हालात और अस्थिर स्थिति को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसी कारण यह निर्णय लिया गया कि निर्धारित तिथियों पर परीक्षाएं आयोजित करना संभव नहीं है। CBSE के इस फैसले के बाद स्कूलों, छात्रों और अभिभावकों के बीच आगे की प्रक्रिया को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

बोर्ड ने ये भी संकेत दिया है कि प्रभावित छात्रों के परिणाम किस आधार पर घोषित किए जाएंगे, इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। फिलहाल सभी संबंधित स्कूलों को बोर्ड के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।


16 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाएं प्रभावित

CBSE के अनुसार 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाएं अब इन देशों में आयोजित नहीं की जाएंगी। ये निर्णय उन सभी स्कूलों पर लागू होगा जो CBSE से संबद्ध हैं और इन देशों में स्थित हैं।

जिन देशों में परीक्षाएं रद्द की गई हैं, उनमें

  • बहरीन
  • ईरान
  • कुवैत
  • ओमान
  • कतर
  • सऊदी अरब
  • संयुक्त अरब अमीरात

इन देशों में पढ़ने वाले हजारों भारतीय छात्रों की परीक्षाएं इस फैसले से प्रभावित होंगी।

पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द

CBSE के परीक्षा नियंत्रक Sanyam Bhardwaj द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि 1 मार्च, 3 मार्च, 5 मार्च, 7 मार्च और 9 मार्च 2026 को जिन परीक्षाओं को पहले स्थगित किया गया था, वो भी अब पूरी तरह रद्द मानी जाएंगी। यानी अब इन देशों में इस सत्र की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं होंगी।

परिणाम घोषित करने का तरीका बाद में बताया जाएगा

CBSE ने ये भी स्पष्ट किया है कि इन देशों के छात्रों का रिजल्ट किस तरीके से घोषित किया जाएगा, इसकी जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी। बोर्ड जल्द ही नई व्यवस्था या मूल्यांकन के तरीके के बारे में घोषणा कर सकता है, ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।

शिक्षा बोर्डों के इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और मौजूदा हालात में उन्हें किसी तरह की परेशानी से बचाना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।