Get App

CBSE Board Exam 2026: 10वीं के मैथ्स पेपर के लिए सीबीएसई के खिलाफ पीआईएल फाइल करने की तैयारी कर रहे यू-टयूबर प्रशांत किराड, जानें कौन हैं प्रशांत?

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं कक्षा के पेपर को लेकर लोकप्रिय यूट्यूबर प्रशांत किराड बोर्ड के खिलाफ जनहित याचिका दायर करने की तैयारी की रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से दी है। आइए जानें कौन हैं प्रशांत और क्यों पीआईएल फाइल करना चाहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 11:17 AM
CBSE Board Exam 2026: 10वीं के मैथ्स पेपर के लिए सीबीएसई के खिलाफ पीआईएल फाइल करने की तैयारी कर रहे यू-टयूबर प्रशांत किराड, जानें कौन हैं प्रशांत?
प्रशांत अब सीबीएसई बोर्ड के खिलाफ जनहित याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।

CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का 10वीं कक्षा के मैथ्स के पेपर को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब यू्ट्यूबर और एजुकेटर प्रशांत किराड ने सीबीएसई बार्ड पर आरोप लगाया है कि बोर्ड कई सेट में एक स्टैंडर्ड एग्जाम डिफिकल्टी लेवल बनाए रखने में फेल रहा। प्रशांत ने देश के राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड ने जवाब की मांगा और कहा कि बोर्ड ने पेपर सेट करते समय छात्रों के साथ भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में पेपर का डिफिकल्टी लेवल उनकी किस्मत और रीजन पर निर्भर करता था। प्रशांत अब सीबीएसई बोर्ड के खिलाफ जनहित याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।

प्रशांत का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं यह वीडियो खास तौर पर सीबीएसई के लिए बना रहा हूं। हम क्वेश्चन पेपर सेट करने के गलत तरीके के खिलाफ जवाब मांगने के लिए बोर्ड के खिलाफ एक जनहित याचिका (PIL) फाइल कर रहे हैं। पहले, यह क्लास 10 बोर्ड एग्जाम के साथ हुआ था, जहां कुछ सेट आसान थे, जबकि दूसरों के लिए जेईई मेन और एडवांस्ड-लेवल की नॉलेज की जरूरत थी। अब, यही बात क्लास 12 फिजिक्स पेपर के साथ हुई है। यह उन छात्रों के लिए बहुत गलत है जो दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें मुश्किल क्वेश्चन पेपर मिलता है, जबकि दूसरों के लिए यह बिना ज्यादा मेहनत के आसान हो जाता है।”

उन्होंने बिना डिफिकल्टी लेवल देखे इतने सारे सेट बनाने की जरूरत पर भी सवाल उठाया। उनके मुताबिक, बोर्ड सालों से कई सेट बना रहा है, लेकिन किसी ने भी एक ही एग्जाम के कई सेट के डिफिकल्टी लेवल में इतना बड़ा अंतर नहीं देखा। उन्होंने सीबीएसई से इस संबंध में एक आधिकारिक वक्तव्य जारी करने की मांग करने के साथ ही छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने या शिक्षकों द्वारा पेपर चेकिंग में नरम रुख अपनाने की भी मांग की। इस वीडियो पर प्रशांत को छात्रों से काफी समर्थन मिला है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में छात्र न सिर्फ प्रशांत का समर्थन कर रहे हैं, बल्कि सीबीएसई अधिकारियों से इस कदम को पुन: न दोहराने की अपील भी कर रहे हैं।

कौन हैं प्रशांत किराड?

1996 में राजस्थान के ऐवर शहर में जन्मे प्रशांत एक मिडिल क्लास बैकग्राउंड से हैं। उन्होंने पहले प्रयास में आईआईटी-जेईई परीक्षा पास की और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। कॉलेज में रहते हुए ही प्रशांत ने छात्रों को पढ़ाना शुरू कर दिया था और अपनी एक अलग पहचान बनाई। स्टूडेंट्स उनके पढ़ाने के तरीके और उनके चैनल पर मिलने वाले फ्री, क्वालिटी कंटेंट के बहुत बड़े फैन हैं। छात्र प्रशांत किराड को प्यार से प्रशांत भैया भी कहते हैं। उनके दो यूट्यूब चैनल ExpHub–Prashant Kirad और ExpHub 9th &10th हैं।

प्रशांत स्टूडेंट्स को आसान और समझने में आसान फॉर्मेट में कंटेंट देने से पहले घंटों रिसर्च करते हैं। उनकी मेहनत उनके सभी कामों में दिखती है, चाहे वह एजुकेशनल वीडियो हो, मोटिवेशनल वीडियो हो, फ्री ऑनलाइन मटीरियल हो, या कोई किताब लिखना हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें