UP Board Exam 2026: आज गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की परीक्षा में चप्पे-चप्पे पर निगरानी, प्रशासन की तैयारी का पहला इम्तहान आज

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्रों की आज अंग्रेजी, जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा है। आज का दिन छात्रों के साथ-साथ यूपी बोर्ड प्रशासन के लिए भी काफी मुश्किल माना जा रहा है और पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 10:46 AM
Story continues below Advertisement
प्रशासन की पूरी कोशिश है कि आज की परीक्षा शांति और बिना किसी शिकायत के साथ खत्म हो जाए।

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड के छात्रों की आज अंग्रेजी, गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा है। हाईस्कूल के छात्र जहां अंग्रेजी की परीक्षा देंगे, वहीं इंटरमीडिएट के छात्र गणित और जीव विज्ञान का पेपर देंगे। परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए यूपी बोर्ड प्रशासन ने इन विषयों को सबसे संवेदनशील श्रेणी में डाला है। आज नकल और अनियमितता की भारी आशंका को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। आज का दिन यूपी बोर्ड के छात्रों के साथ-साथ परीक्षा कराने वाले पूरे सिस्टम के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।

ये तीनों ही विषय करियर के लिहाज से छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही इनमें नकल और धांधली की भी उतनी ही बड़ी आशंका है। इसलिए आज छात्रों की उपस्थिति और प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने गणित, अंग्रेजी और बायोलॉजी को ‘बेहद संवेदनशील’ विषयों की लिस्ट में रखा है। पिछले सालों के अनुभव बताते हैं कि इन्हीं विषयों में नकल करने या करवाने की कोशिशें सबसे ज्यादा होती हैं। इसलिए आज सुरक्षा के इंतजाम अन्य दिनों से थोड़े ज्यादा सख्त हैं। लखनऊ मुख्यालय से लेकर सभी 75 जिलों के प्रशासन तक, हर कोई पूरी तरह मुस्तैद है। नकल करने और कराने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए इस बार स्पेशल फ्लाइंग स्क्वॉड (सचल दल) की संख्या में भी इजाफा किया गया है।

नकल रोकने की पुख्ता तैयारी

इस साल यूपी बोर्ड के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। इन्हें जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है, जिनकी निगरानी सीधे यूपी बोर्ड मुख्यालय से की जा रही है। बोर्ड का साफ कहना है कि अगर कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो केंद्र व्यवस्थापक से लेकर दोषियों तक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश प्रशासन का पूरा जोर ‘नकल विहीन परीक्षा’ कराने पर है, जिससे मेहनत करने वाले परीक्षार्थियों को उनका सही हक मिल सके।

इस साल 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यूपी बोर्ड ने आज का दिन ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है क्योंकि इन विषयों में नकल की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि आज की परीक्षा शांति और बिना किसी शिकायत के साथ खत्म हो जाए।

कौन सी परीक्षा कब?


इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा दो शिफ्टी में करवाई जा रही है।

सुबह की शिफ्ट : यह 8:30 बजे से 11:15 बजे तक चलेगी। इसमें हाईस्कूल के छात्र अंग्रेजी का पेपर दे रहे हैं।

दोपहर की शिफ्ट : दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक है। इसमें इंटरमीडिएट के गणित और जीव विज्ञान के छात्र शामिल होंगे।

CBSE New Rules: इस साल से बिना APAAR ID के नहीं होगा बोर्ड परीक्षा का पंजीकरण, इन विषयों की दो लेवेल पर होगी 10वीं की परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।