CBSE Board Exam Results 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड के नतीजे कब आएंगे? जानें क्या कहते हैं पुराने ट्रेंड

CBSE Board Exam Results 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं और 10 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा शुरू होने के साथ ही छात्रों को नतीजों की चिंता सताने लगती है। आइए जानें क्या कहते हैं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के पुराने ट्रेंड

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
17 फरवरी को शुरू हुईं परीक्षाओं में 43 लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

CBSE Board Exam Results 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं भारत ही नहीं दुनिया के कई अन्य देशों में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा शुरू होने के साथ ही छात्रों को अब अपने बोर्ड परीक्षा के परिणामों की भी चिंता सताने लगी है। 17 फरवरी को शुरू हुईं परीक्षाओं में 43 लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा ले रहे हैं।

अभी तक, 10वीं के मैथ्स (बेसिक और स्टैंडर्ड) और होम साइंस के पेपर हो चुके हैं। वहीं, 12वीं कक्षा के बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड (हिंदी और इंग्लिश), फिजिकल एजुकेशन, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, भरतनाट्यम, कथकली, ओडिसी और कुचिपुड़ी जैसे इंडियन क्लासिकल डांस फॉर्म के साथ ही हॉर्टिकल्चर और कॉस्ट अकाउंटिंग के पेपर हो चुके हैं।

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा में लगभग 25 लाख छात्र पंजीकृत हैं। इनमें लगभग 14 लाख लड़के और 10.9 लाख लड़कियां हैं। 10वीं कक्षा के लिए इस बार बोर्ड ने 8,074 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इस कक्षा के पेपर 10 मार्च को खत्म होंगे और ये छात्र 83 विषयों की परीक्षा देंगे। वहीं, 12वीं कक्षा के लिए 7,574 केंद्रों पर परीक्षाएं हो रही हैं। इस साल 12वीं कक्षा की परीक्षा में 18.5 लाख छात्र पंजीकृत हैं, जिसमें लगभग 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां परीक्षा दे रही हैं। इस कक्षा की परीक्षाएं 10 अप्रैल को खत्म होंगीं और ये छात्र 120 सब्जेक्ट की परीक्षा देंगे।

जैसे-जैसे परीक्षाएं आगे बढ़ रही हैं, चर्चा प्रश्न पत्रों के डिफिकल्टी लेवल पर ही केंद्रित है, खासकर साइंस और गणित में। हालांकि, एग्जाम खत्म होने के बाद, ध्यान रिजल्ट की घोषणा पर जाएगा। छात्रों के लिए, रिजल्ट उनके अगले कदम को तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे, जिसमें स्कूल, कॉलेज और मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे कॉम्पिटिटिव स्ट्रीम में एडमिशन शामिल हैं।

अभी तक, सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, रिजल्ट मई के बीच में घोषित होने की उम्मीद है।

क्या कहते हैं पिछले 3 साल के ट्रेंड


सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजों का ट्रेंड बता रहा है कि परिणाम 15 से 20 मई के बीच कभी भी घोषित किए जा सकते हैं।

एकेडमिक साल रिजल्ट डेट

  • 2025 मई 13
  • 2024 मई 13
  • 2023 मई 12

10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पर सीबीएसई का स्पष्टिकरण

सीबीएसई ने 2026 से शुरू होने वाले 10वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम स्ट्रक्चर के बारे में भी एक क्लैरिफिकेशन जारी किया है।

मुख्य बातें

पहला एग्जाम जरूरी है : सभी छात्रों को पहले बोर्ड एग्जाम में शामिल होना होगा।

सुधार का मौका : जो छात्र पास होते हैं, वे साइंस, मैथ, सोशल साइंस और भाषाओं सहित तीन सब्जेक्ट तक में अपने स्कोर सुधार सकते हैं।

एसेंशियल रिपीट कैटेगरी : पहले एग्जाम में तीन या उससे अधिक विषयों की परीक्षा नहीं देने वाले छात्रों को को "एसेंशियल रिपीट" कैटेगरी में रखा जाएगा और वे अगले साल सिर्फ मुख्य परीक्षा में बैठ सकते हैं।

कम्पार्टमेंट कैटेगरी : जिन छात्रों का "कम्पार्टमेंट" रिजल्ट आता है, वे कम्पार्टमेंट श्रेणी के तहत दूसर परीक्षा में बैठ सकते हैं।

कोई अतिरिक्त विषय नहीं : 10वीं कक्षा पास करने के बाद, छात्र अकेले अतिरिक्त विषश् में नहीं बैठ सकते।

UP Board Exam 2026: परीक्षा केंद्र की लापरवाही या सुरक्षा चूक, यूपी बोर्ड परीक्षा में तय समय से पहले खुला पेपर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।