Get App

CBSE Board Exams 2026: खाड़ी देशों में आज सीबीएसई बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं पोस्टपोपन, बाद में घोषित होंगी नई तारीखें

CBSE Board Exams 2026: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुए संघर्ष के बाद खाड़ी देशों में ईरान की सैन्य कार्रवाई को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड ने इन देशों में चल रही 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। बोर्ड ने इस संबंध में पहले आई खबरों को फर्जी बताया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 9:27 AM
CBSE Board Exams 2026: खाड़ी देशों में आज सीबीएसई बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं पोस्टपोपन, बाद में घोषित होंगी नई तारीखें
बोर्ड ने इसकी जानकारी अपने सभी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक सर्कुलर जारी कर दी है।

CBSE Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) खाड़ी देशों में मौजूदा हालात को देखते हुए 2 मार्च, 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। बोर्ड ने इसकी जानकारी अपने सभी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक सर्कुलर जारी कर दी है। बोर्ड ने कहा है कि नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी। बोर्ड 3 मार्च को फिर से हालात का रिव्यू करेगा और 5 मार्च, 2026 से होने वाली परीक्षाओं के बारे में फैसला लेगा।

सीबीएसई आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ‘सोमवार, 02 मार्च 2026 को होने वाली 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं टाल दी गई हैं। नई तारीखें बाद में बताई जाएंगी।’ बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई UAE समेत कई मध्य पूर्व देशों में परीक्षाएं टालने की घोषणा की है। बोर्ड इन देशों में 3 मार्च को हालात का जायजा लेगा और इसके बाद 5 मार्च को होने वाली परीक्षाओं पर फैसला लेगा। बता दें, इस समय भारत और विदेश के 26 देशों में 43 लाख से ज्यादा छात्र सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।

पहले आया नोटिस था फर्जी

इससे पहले, बोर्ड ने ऑनलाइन चल रहे एक फेक नोटिस का खुलासा किया, जिसमें दावा किया गया था कि खाड़ी देशों में कथित युद्ध के हालात की वजह से कुछ बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। सीबीएसई ने छात्रों को फेक सर्कुलर के बारे में अलर्ट किया और भरोसा दिलाया कि कोई भी ऑफिशियल अपडेट सही चैनल से शेयर किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और सिर्फ आधिकारिक चैनलों पर प्रसारित घोषणाओं पर ही भरोसा करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें