Get App

CBSE Board Exams 2027: सीबीएसई ने शुरू कीं 2027 बोर्ड परीक्षा की तैयारियां, जल्द शुरू होगा 10वीं-12वीं के छात्रों का डिटेल भरने का काम

CBSE Board Exams 2027: सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू करेगा। इसके तहत कक्षा 9 और 11 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया और कक्षा 10 और 12 के लिए कैंडिडेट लिस्ट जमा की जाएगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों को ये प्रक्रिया सावधानी से पूरा करने का निर्देश दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 11, 2026 पर 11:51 AM
CBSE Board Exams 2027: सीबीएसई ने शुरू कीं 2027 बोर्ड परीक्षा की तैयारियां, जल्द शुरू होगा 10वीं-12वीं के छात्रों का डिटेल भरने का काम
बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि जल्द LOC जमा करने का काम शुरू किया जाएगा।

CBSE Board Exams 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) बहुत जल्द 2026-27 शैक्षिक सत्र की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की शुरुआत करेगा। बोर्ड ने गुरुवार को सभी संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल को बताया कि कक्षा 9 और 11 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया और कक्षा 10 और 12 के लिए कैंडिडेट्स की लिस्ट (LOC) जमा करने का काम शुरू किया जाएगा। बोर्ड ने स्कूलों को यह पक्का करने का निर्देश दिया है कि छात्रों का निजी विवरण और उन्हें दिए गए विषय सही तरीके से जमा किए जाएं।

स्कूलों को यह जानकारी तैयार रखने की सलाह दी गई है:

स्टूडेंट की सही और अपडेटेड डिटेल्स

कैंडिडेट का पूरा नाम, जैसा कि एडमिशन रजिस्टर में दर्ज है

जन्म तिथि

जेंडर

कैटेगरी (जनरल/SC/ST/OBC, वगैरह)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें