CSIR-UGC NET June 2026: 1.5 लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी, जानें कैसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोर कार्ड

CSIR-UGC NET June 2026: एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल 1.5 लाख परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 17 और 18 जुलाई को 5 विषयों के लिए आयोजित की गई थी

अपडेटेड Sep 11, 2026 पर 11:31 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
17 और 18 जुलाई को 5 विषयों के लिए आयोजित की गई परीक्षा का रिजल्ट एनटीए ने जारी कर दिया है।

CSIR-UGC NET June 2026: काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च - यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CSIR-UGC NET) जून 2026 परीक्षा देने वाले 1.5 लाख से अधिक उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 17 और 18 जुलाई को 5 विषयों के लिए आयोजित की गई परीक्षा का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर अपने रिजल्ट और रैंक देख सकते हैं। सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए 1,87,739 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। इनमें से कुल 1,50,057 कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे।

पांच सब्जेक्ट के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा 

इससे पहले, 29 अगस्त को, परीक्षा कराने वाली बॉडी ने जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के स्कोर और फाइनल आंसर की जारी की थीं। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 17 और 18 जुलाई को पांच सब्जेक्ट के लिए आयोजित की थी। इनमें लाइफ साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज और मैथमेटिकल साइंसेज जैसे विषय शामिल थे। वहीं, परीक्षा देशभर के 224 शहरों में कराई गई थी। संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप देने और असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर अपॉइंटमेंट', 'असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर अपॉइंटमेंट और पीएचडी में प्रवेश', और 'सिर्फ पीएचडी में एडमिशन' के लिए योग्यता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।


परीक्षा के बारे में और जानकारी के लिए संपर्क करें

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के सभी पांच विषयों की अंतिम आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जो कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने विषय की फाइनल आंसर की देखने के लिए अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं। जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के बारे में और जानकारी के लिए, कैंडिडेट 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं, या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें सीएसआईआर-यूजीसी नेट रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 Result/Score Card से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें। जानकारी सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसी के साथ उम्मीदवार अपनी रैंक भी चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, 2218 पदों पर भर्ती के लिए 12 सितंबर को होगी परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।