Get App

CBSE Class 10 Maths Board Exam 2026: मैथ्स के पेपर में तैयारी के ये टिप्स तगड़ा स्कोर बनाने में करेंगे मदद

CBSE Class 10 Maths Board Exam 2026: गणित ऐसा विषय है जो क्लैरिटी, नियमित प्रैक्टिस और शांत दिमाग से काम करने पर बेहतर नतीजे देता है। इस विषय में छात्र सही तरीके से रिवीजन और स्ट्रक्चर्ड अप्रोच अपनाकर अपने प्रदर्शन में चार-चांद लगा सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 7:00 PM
CBSE Class 10 Maths Board Exam 2026: मैथ्स के पेपर में तैयारी के ये टिप्स तगड़ा स्कोर बनाने में करेंगे मदद
रिवीजन करते समय, सवाल कितने नंबर का है, इस पर फोकस करते हुए जवाब प्लान करें।

CBSE Class 10 Maths Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के गणित का एग्जाम जैसे-जैसे पास आ रहा है, वैसे-वैसे छात्रों की चिंता बढ़ रही है। गणित ऐसा विषय है जो क्लैरिटी, नियमित प्रैक्टिस और शांत दिमाग से काम करने पर बेहतर नतीजे देता है। इस विषय में छात्र सही तरीके से रिवीजन और स्ट्रक्चर्ड अप्रोच अपनाकर अपने प्रदर्शन में चार-चांद लगा सकते हैं। गुरुग्राम स्थित शिव नादर स्कूल में मैथ्स के विभागाध्यक्ष वरुण गोयल ने 10वीं कक्षा के छात्रों को प्रभावी तरीके से रिवीजन करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने में मदद करने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। इन्हें अपना वे अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं।

बेसिक को मजबूत करने पर फोकस करें

परीक्षा में कुछ ही दिन शेष हैं, इस समय अपने मजबूत टॉपिक के रिवीजन पर फोकस करें। आखिरी समय में नए टॉपिक या अनजान सवाल शुरू करने से बचें। खुद के बनाए क्लास नोट्स, एनसीईआरटी समरी और फॉर्मूला शीट देखें। एनसीईआरटी टेक्स्टबुक और एनसीईआरटी एग्जेम्प्लर को ध्यान से रिवाइज करें।

एग्जाम की तैयारी बेहतर करें

निर्धारित समय सीमा में पिछले साल के प्रश्नपत्र के अभ्यास से स्पीड बेहतर होती है और एग्जाम फॉर्मेट कर समझ बढ़ती है। रिवीजन करते समय, सवाल कितने नंबर का है, इस पर फोकस करते हुए जवाब प्लान करें। सीबीएसई द्वारा जारी केस-स्टडी-बेस्ड और कॉम्पिटेंसी-बेस्ड सवालों को जरूर रिवाइज करें। ये रटने के बजाय समझ और एप्लीकेशन का आकलन करते हैं।

दिमाग शांत रखें और नींद पूरी करें

एग्जाम में सफलता के लिए शांत दिमाग बहुत जरूरी है। फोकस बनाए रखने के लिए रिवीजन सेशन के बीच छोटे ब्रेक लें। 7-8 घंटे की नींद जरूर लें, क्योंकि थकान से याददाश्त और एकाग्रता पर असर पड़ता है। हाइड्रेटेड रहें, हल्का और पौष्टिक खाना खाएं, और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें। आत्मविश्वास और शांत स्वभाव अक्सर आखिरी दिन बहुत बड़ा फर्क डालते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें