FMGE January 2026 Result declared: एनबीईएमएस ने एफएमजीई जनवरी सत्र के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए, सिर्फ 23.77% ही हो सके पास

FMGE January 2026 Result declared: एनबीईएमएस ने जनवरी 2026 सत्र की एफएमजीई परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। हैरानी की बात ये है कि इस परीक्षा में सिर्फ 23.77% कैंडिडेट ही पास हो सके हैं। आइए जानें कैसे डाउनलोड कर सकते हैं अपने स्कोरकार्ड

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 1:34 PM
Story continues below Advertisement
इस परीक्षा में सिर्फ 23.77% कैंडिडेट ही सफल घोषित किए गए हैं।

FMGE January 2026 Result declared: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) के जनवारी 2026 सत्र के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 17 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपने लॉगइन क्रिडेंशियल का इस्तेमाल कर अपने नतीजे देख सकते हैं। हैरानी की बात ये है कि इस परीक्षा में सिर्फ 23.77% कैंडिडेट ही सफल घोषित किए गए हैं। जबकि, 76% कैंडिडेट पास असफल रहे हैं। वहीं चार उम्मीदवारों के नतीजे "रोके गए" हैं। इसके कारणों की जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से दी जा रही है।

एफएमजीई जनवरी 2026 सत्र के नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस डॉक्यूमेंट में उन उम्मीदवारों की लिस्ट है जिन्होंने जनवरी 2026 सत्र की परीक्षा पास की है। एफएमजीई नतीजा जनवरी 2026 का पीडीएफ natboard.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

ऐसे डाउनलोड करें नतीजे का पीडीएफ

  • एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • एफएमजीई जनवरी 2026 रिजल्ट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • एफएमजीई जनवरी 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ डिस्प्ले होगा।
  • आगे के रेफरेंस के लिए परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड करें।

जरूरी निर्देश


एफएमजीई जनवरी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग स्कोरकार्ड 6 फरवरी 2026 के बाद एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। एफएमजीई 2026 स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से केवल 6 महीने की अवधि के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

एफएमजीई जनवरी 2026 में योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि एफएमजीई पास सर्टिफिकेट पहचान और क्रेडेंशियल वेरिफिकेशन के बाद "व्यक्तिगत रूप से" वितरित किए जाएंगे, जिसका शेड्यूल एनबीईएमएस वेबसाइट पर अलग से सूचित किया जाएगा। यहां घोषित एफएमजीई जनवरी 2026 का परिणाम पहचान और क्रेडेंशियल के "व्यक्तिगत" वेरिफिकेशन के अधीन है।

एनबीईएमएस द्वारा अपनी वेबसाइट पर जारी किया गया एफएमजीई जनवरी 2026 का स्कोर कार्ड रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने के उद्देश्य से किसी भी राज्य मेडिकल काउंसिल के सामने पेश नहीं किया जा सकता है।

एफएमजीई जनवरी 2026 स्कोरकार्ड

एफएमजीई जनवरी 2026 स्कोरकार्ड का लिंक 6 फरवरी, 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों की डिटेल्स होंगी। स्कोरकार्ड में निम्नलिखित क्रेडेंशियल होंगे

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • एफएमजीई अंक
  • रैंक
  • क्वालीफाइंग स्टेटस

CBSE DRQ 2026 Admit Card: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुए एडमिट कार्ड, जानें हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।