CBSE DRQ 2026 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा (DRQ) 2026 के प्रवेश पत्र का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है। सीबीएसई ने डीआरक्यू 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दिए हैं। योग्य परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार अपने लॉगइन क्रिडेंशियल की मदद से लॉगइन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर परीक्षा का सही समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी लिखी हुई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देशभर के सीबीएसई दफ्तरों में ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के तमाम पदों को भरा जाएगा। बता दें डीआरक्यू 2026 की टियर 1 परीक्षा 31 जनवरी और 01 फरवरी को आयोजित की जाएगी। देश के विभन्न परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षा आनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक आईडी कार्ड जरूर रख लें, बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि ऐसा नहीं करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें, साथ ही अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।