CBSE Class 10 Results 2026: बोर्ड परीक्षा जिन्हें भी जिंदगी का सबसे कठिन एग्जाम लगती है, उन्हें दिल्ली के आरव वत्स से जरूर सीख लेनी चाहिए। दिल्ली के साकेत स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले आरव वत्स लिम्फोब्लास्टिक लिम्फोमा से जूझते हुए सीबीएसई 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 में 96.6% नंबर हासिल किए हैं। ये साबित करता है कि लगन और जुनून हो तो हिमालय पर्वत भी रास्ता दे देता है। सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को 10वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस साल सीबीएसई 10वीं कक्षा परिणाम 2026 में पास पर्सेंटेज 93.70% रहा है।
