CBSE 10th rechecking and revaluation 2026: 10वीं के नंबरों से खुश नहीं तो करें रीचेकिंग के लिए आवेदन, पूरी प्रक्रिया का डीटेल यहां जानें

CBSE 10th rechecking and revaluation 2026: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बहुत से छात्र जहां अपने नंबरों से बेहद खुश हैं, वहीं कुछ छात्रों को नंबर देखकर मायूसी हो रही है। ऐसे छात्र रीवैलुएशन या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें इसकी पूरी प्रक्रिया

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 10:45 AM
Story continues below Advertisement
छात्रों के लिए रीवैलुएशन और रीचेकिंग का विकल्प भी जल्द खुल सकता है।

CBSE 10th rechecking and revaluation 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। काफी संख्या में छात्र नंबरों के रूप में अपनी मेहनत का फल पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं, कई छात्र ऐसे भी हैं, जिन्हें लग रहा है कि पेपर जितना अच्छा हुआ था, उसके हिसाब से उन्हें नंबर कम मिले हैं। ऐसे सभी छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या पुन:जांच (Rechecking) का विकल्प देता है। जो छात्र अपने परिणाम से खुश नहीं हैं, वे एक तय समय में एक विधिवत और कई चरणों की प्रक्रिया के जरिए निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर सकते हैं।

यह रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद शुरू हो जाती है। इस साल सीबीएसई बोर्ड ने रिजल्ट तकरीबन एक महीने पहले जारी कर दिया है। इसलिए छात्रों के लिए रीवैलुएशन और रीचेकिंग का विकल्प भी जल्द खुल सकता है। छात्रों की सुविधा के लिए यहां पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग की पूरी प्रक्रिया और आवेदन शुल्क का पूरा ब्योरा दिया जा रहा है। इससे छात्रों को आवेदन करने से पहले प्रक्रिया से जुड़ी बातें समझने में आसानी होगी।

CBSE 10th रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन फीस 2026

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के बाद तीन स्टेज का प्रोसेस फॉलो करता है, हर स्टेप की अपनी फीस होती है:

नंबरों का सत्यापन (रीचेकिंग): Rs 500 प्रति सब्जेक्ट

आंसर शीट की फोटोकॉपी: Rs 500 प्रति सब्जेक्ट


रीवैल्यूएशन (प्रति सवाल): Rs 100 प्रति सवाल

क्या है रीचेकिंग और रीवैल्यूएशन प्रक्रिया

सीबीएसई ने पहले एक चरण-दर-चरण व्यवस्था लागू की है, जो यहां दिए जा रहे क्रम में होती है :

आंसर शीट की फोटोकॉपी

छात्र अपनी मूल्यांकन हो चुकी आंसर शीट की स्कैन कॉपी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आपको बिना चेक किए जवाबों या मार्किंग की संभावित गलतियों को पहचानने में मदद मिलती है।

नंबरों का सत्यापन (रीचेकिंग)

इसमें सीबीएसई छात्र की मूल्यांकन की गई कॉपी में यहां बताए बिंदुओं की जांच करता है। इसमें शामिल है

टोटलिंग की गलतियां

बिना चेक किए जवाब

मार्क एंट्री में गलतियां

रीवैल्यूएशन (सवाल के हिसाब से)

आंसर शीट देखने के बाद, छात्र खास जवाबों को भी चुनौती दे सकते हैं। यहां यह समझना जरूरी है कि री-इवैल्यूएशन की इजाजत सिर्फ चुने हुए सवालों के लिए ही है।

रीचेकिंग/रीवैल्यूएशन 2026 कैसे करें आवेदन

  • ऑफिशियल CBSE वेबसाइट (cbse.gov.in या रिजल्ट पोर्टल) पर जाएं।
  • “री-इवैल्यूएशन/वेरिफिकेशन” लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से लॉग इन करें।
  • विषय और वेरिफिकेशन/फोटोकॉपी/रीवैल्यूएशन चुनें।
  • जरूरी फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट करें और कन्फर्मेशन सेव करें।

ये बातें ध्यान रखें

रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद रीवैलुएशन/रीचेकिंग के लिए आवेदन शुरू हो जाएगा। हर स्टेज सिर्फ कुछ दिनों (आमतौर पर 2–5 दिन) के लिए खुला रहता है। इसकी डेडलाइन ध्यान रखें, नहीं तो आप अपना मौका चूक सकते हैं।

री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदप तभी करें जब आपके नंबर अनुमान से बहुत कम हों या कुल नंबर जोड़ने में गलती की आशंका लग रही हो। या आपको लग रहा है कि कॉपी के सभी जवाब चेक नहीं हुए हैं। ध्यान रखें रीवैलुएशन में नंबर बढ़ सकते हैं, तो घट भी सकते हैं, या वही रह सकते हैं। इस स्थिति में आपके रिवाइज्ड नंबर ही अंतिम माने जाएगे। बदलाव होने पर अपडेटेड मार्कशीट जारी की जाएगी।

CBSE 10th Result 2026 Topper List: लड़कों को पछाड़ते हुए 94.99% लड़कियों ने पास की 10वीं की परीक्षा, जानें इस साल का पास पर्सेंटेज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।