CBSE 10th Result 2026 Topper List: सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट 2026 आज दोपहर को जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने अचानक 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर सबको चौंका दिया। इस साल 10वीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों का पास पर्सेंटेज हमेशा की तरह लड़कों से बेहतर रहा है। हालांकि, सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा के टॉपर छात्रों की लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड का मानना है टॉपर लिस्ट छात्रों में अस्वस्थ प्रतिस्पदार्धा को बढ़ावा देती है। बोर्ड ने कहा है कि सिर्फ टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट मिलेगा।
इस साल परीक्षा देने वाले छात्रों का कुल पास पर्सेंटेज 93.70% रहा है। यह पिछले साल के 93.66% के मुकाबले 0.04 % ज्यादा है। 10वीं में लड़कों को पछाड़ते हुए लड़कियों ने बाजी मारी है और लड़कियों का पास होने का प्रतिशत लड़कों को मुकाबले ज्यादा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 94.99% लड़कियां इस बार पास हुई हैं, वहीं लड़कों का प्रतिशत 92.6% रहा है।
सीबीएसई ने रिकॉर्ड 23 दिन में जारी किया 10वीं का रिजल्ट
बता दें, CBSE क्लास 10 की परीक्षाएं 2026 में 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें लगभग 25 लाख छात्र शामिल हुए थे। 10वीं में इस बार 23,16,008 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। पिछले साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा में 22,21,636 छात्र सफल हुए थे। सीबीएसई ने इस बार रिकॉर्ड 23 दिन में 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। एक और बात नोटिस करने वाली यह भी रही कि इस साल परीक्षा जल्दी संपन्न हुई थी।
त्रिवेंद्रम-विजयवाड़ा टॉपर, गुवाहाटी सबसे नीचे