CBSE Class 10 Second Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षा के छात्रों की बेचैनी अब बढ़ने लगी है। सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इधर, छात्रों के लिए 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने की डेडलाइन करीब आती जा रही है। मीडिया में आ रही विभिन्न खबरों में कहा जा रहा है कि बोर्ड किसी भी समय सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सीबीएसई बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके अलावा, छात्र अपना रिजल्ट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in पर, डिजीलॉकर और उमंग एप के साथ एसएमएस सेवा के जरिए भी जान सकते हैं। लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र रिजल्ट चेक कर सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को वेबसाइट पर जाना होगा और लॉग इन डिटेल्स डालनी होंगी। सीबएसई 10वीं कक्षा सेकंड बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई, 2026 तक आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 6.68 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट समझने में कई बार छात्रों को दिक्कत होती है। ग्रेडिंग सिस्टम, पासिंग क्राइटेरिया और सीजीपीए को परसेंटेज में कैसे कन्वर्ट करें, इसकमें कन्फ्यूजन हो सकती है। यह जानकारी यहां आपके देखने और समझने के लिए दी जा रही है।
सीबीएसई 10वीं कक्षा सेकंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2026 चेक करने के स्टेप्स
सीबीएसई ग्रेडिंग सिस्टम समझें
सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में छात्रों को विषयों के हिसाब से ग्रेड देता है। साथ ही, हर विषय में उन्हें मिले अंक भी देता है। 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की मार्कशीट में उन्हें दिए गए ग्रेड दिखते हैं। सीबीएसई बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम रिलेटिव ग्रेडिंग पर आधारित है जो एब्सोल्यूट ग्रेडिंग के बजाय ज्यादा वैज्ञानिक तरीका है, जिसमें ग्रेड पहले से तय कट ऑफ मार्क्स के आधार पर दिए जाते हैं। यह कट ऑफ 91 से 100 जैसे स्थिर अंक दायरे के बजाय, ग्रेड रिलेटिव मेरिट ग्रुप में कैंडिडेट की पोजीशन के आधार पर तय किए जाते हैं। ग्रेड हर विषय में पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर अलग-अलग होते हैं। ग्रेड देने के लिए, सभी सफल छात्रों को रैंक ऑर्डर में रखा जाता है, जिन्हें 8 बराबर ग्रुप में बांटा जाता है और उन्हें इस तरह ग्रेड दिए जाते हैं।
A-1 पास हुए कैंडिडेट्स में से टॉप 1/8
A-2 पास हुए कैंडिडेट्स में से अगले 1/8
B-1 पास हुए कैंडिडेट्स में से अगले 1/8
B-2 पास हुए कैंडिडेट्स में से अगले 1/8
C-1 पास हुए कैंडिडेट्स में से अगले 1/8
C-2 पास हुए कैंडिडेट्स में से अगले 1/8
D-1 पास हुए कैंडिडेट्स में से अगले 1/8
D-2 पास हुए कैंडिडेट्स में से अगले 1/8
E जरूरी रिपीट या इसेंशियल रिपीट
सीजीपीए को परसेंटेज में कैसे बदला जाता है?
सीबीएसई मार्कशीट पर पासिंग परसेंटेज नहीं जारी करता है। इसमें सिर्फ सीजीपीए लिखा होता है, अगर आप अपना सीजीपीए कैलकुलेट करके परसेंटेज में बदलना चाहते हैं, तो आपको गणित का यहां दिया गया आसान फॉर्मूला इस्तेमाल करना होगा। सीबीएसई सीजीपीए को परसेंटेज में बदलने के लिए 9.5 से गुणा करें।
सेंट्रल बोर्ड सेकेंडरी एग्जामिनेशन, सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कुछ न्यूनतम अंक चाहिए होते हैं। इसमें आपको थ्योरी पेपर और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग कम से कम 33% अंक लाने होंगे, और हर विषय में ओवरऑल ग्रेड D1 या उससे ज्यादा बनाए रखना होगा। इससे कम स्कोर होने पर आपको नॉट क्वालिफाइड या फेल माना जाएगा।