CBSE Class 12 Board Exams 2026: अब इस तरह चेक की जाएंगे 12वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपियां, जानिए क्या है ओएसएम?

CBSE Class 12 Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेक करने के तरीके में इस साल से बदलाव करने का फैसला किया है। ये व्यवस्था फिलहाल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा से लागू की जाएगी। बोर्ड ने इसके लिए सीबीएसई स्कूलों से 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों की सूची मांगी है

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 5:14 PM
Story continues below Advertisement
2026 से 12वीं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) के जरिए किया जाएगा।

CBSE Class 12 Board Exams 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की शैक्षिक वर्ष 2025-26 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने वाली है। इससे पहले बोर्ड 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की कॉपियों की चेकिंग की व्यवस्था में बदलाव करने जा रहा है। बोर्ड ने घोषणा की है कि 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से 12वीं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) के जरिए किया जाएगा। बोर्ड ने यह कदम मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए लिया है। बोर्ड का मानना है कि इससे इवैल्यूएशन प्रक्रिया में तेजी आएगी।

सीबीएसई से जुड़े सभी स्कूलों के प्रिंसिपल और प्रमुख को भेजे गए एक आधिकारिक सर्कुलर में, बोर्ड ने साफ किया है कि 10वीं कक्षा की आंसरशीट के मूल्यांकन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह इस साल भी फिजिकल मोड में जारी रहेगा, जैसा पहले होता था।

26 देशों में लगभग 46 लाख छात्र होते हैं शामिल

सीबीएसई भारत और 26 देशों में हर साल 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है। इसमें लगभग 46 लाख छात्र शामिल होते हैं। बोर्ड के मुताबिक, डिजिटल इवैल्यूएशन से मूल्यांकन आसान होगा और अंक देने में होने वाली मानवीय गलतियां कम होंगी।

टीचरों के लिए भी होगा सुविधाजनक

सीबीएसई बोर्ड का मानना है कि ओएसएम व्यवस्था से टीचरों की ज्यादा भागीदारी होगी, जिसस मूल्यांकन में तेजी आने की भी उम्मीद है। शिक्षक नियमित टीचिंग के काम में रुकावट डाले बिना अपने स्कूलों से इवैल्यूएशन का काम कर पाएंगे। इस कदम से ट्रांसपोर्टेशन का समय और खर्च बचेगा और ये तरीका पर्यावरण के भी अनुकूल होगा।


स्कूलों को ओएमआर के अनुरूप व्यवस्था करने का निर्देश

सीबीएसई ने ओएसएम के लिए स्कूलों को जरूरी व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है। इनमें पब्लिक स्टैटिक IP वाली कंप्यूटर लैब, Windows 8 या उससे ऊपर के वर्जन वाले कंप्यूटर या लैपटॉप जिनमें कम से कम 4 GB RAM हो, अपडेटेड इंटरनेट ब्राउजर, Adobe Reader, कम से कम 2 Mbps की भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टिविटी और बिना रुकावट बिजली सप्लाई शामिल है। बोर्ड ने कहा है कि वह बदलाव के दौरान स्कूलों और टीचरों के लिए ड्राई रन भी करेगा, ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करेगा, इंस्ट्रक्शनल वीडियो जारी करेगा और टेक्निकल दिक्कतों को दूर करने के लिए एक कॉल सेंटर बनाएगा। वह OASIS ID वाले सभी टीचरों को लॉग इन करने और सिस्टम से परिचित होने की इजाजत देकर सपोर्ट करेगा।

UP Board Exam 2026: 12वीं के प्रैक्टिकल की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक परीक्षा दे सकेंगे छात्र

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।