CBSE Class 12 English exam 2026: अंग्रेजी के पेपर में दमदार स्कोर लाने के लिए इस तरह दें तैयारी को अंतिम रूप
CBSE Class 12 English exam 2026: बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब बस एक महीने का समय शेष रह गया है। अब समय है अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अंग्रेजी के पेपर में दमदार स्कोर लाने के लिए यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं। आइए जानें
अंग्रेजी एक ऐसा विषय है, जिसमें सही रणनीति से अगर तैयार की जाए तो अच्छा स्कोर किया जा सकता है।
CBSE Class 12 English exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से शैक्षिक सत्र 2025-26 में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए कुछ विषय बहुत परेशान करने वाले हो जाते हैं। लेकिन अंग्रेजी एक ऐसा विषय है, जिसमें सही रणनीति से अगर तैयार की जाए तो अच्छा स्कोर किया जा सकता है। 12वीं कक्षा की इंग्लिश कोर की परीक्षा 12 मार्च, 2026 को है। इसलिए, अगले कुछ हफ्ते स्मार्ट तैयारी और रिवीजन के लिए बहुत जरूरी होंगे। इंग्लिश के पेपर में विचारों को जाहिर करने और समझ में स्पष्टता बहुत जरूरी होती है। पेपर करते समय स्पष्टता, समझ और अच्छी तरह से लिखे जवाब पर पूरे नंबर मिलते हैं।
ध्यान से पढ़ें पैसेज
इंग्लिश कोर के पेपर में आने वाले पैसेज ध्यान से पढ़ने की आदत डालें। अलग-अलग राइटिंग फॉर्मेट्स की प्रैक्टिस करें और फ्लैमिंगो और विस्टास से अपने सभी लिटरेचर का रिवीजन जरूर करें। इस पेपर में अच्छा स्कोर आगे ह्यूमैनिटीज, मीडिया और कम्युनिकेशन जैसे फील्ड्स के दरवाजे खोल सकता है।
इंग्लिश कोर रिवीजन के मुख्य टॉपिक्स
इंग्लिश कोर पेपर में तीन प्रमुख हिस्से हैं : रीडिंग, राइटिंग, और लिटरेचर, और हर सेक्शन पर ध्यान देना जरूरी है।
रीडिंग सेक्शन
इसे टेक्स्ट को समझने की आपकी क्षमता का परीक्षाण है। अनसीन पैसेज और नोट बनाने की एक्सरसाइज मनचाहे स्कोर तक पहुंचने का रास्ता हो सकती है। मुख्य विचारों, पैसेज के टोन, अनुमानों, और मुश्किल वोकैबुलरी पर फोकस करें।
राइटिंग सेक्शन
राइटिंग डरावनी नहीं होनी चाहिए। लंबे या फैंसी शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। लेटर, नोटिस, रिपोर्ट, आर्टिकल, या स्पीच साफ और संगठित लेखन पर फोकस करें। थोड़ी सी रोजाना की प्रैक्टिस से एग्जाम के दिन आपके जवाब स्वाभाविक रूप से निकलेंगे।
लिटरेचर सेक्शन
लिटरेचर में सिर्फ कहानियों को याद न करें, उन्हें समझें। हर गद्य और कविता को पढ़ें, थीम, कैरेक्टर, सिंबल, और टोन पर ध्यान दें। जल्दी रिवीजन के लिए मुख्य कोट्स और सबक लिख लें। जवाब लिखते समय कहानी दोबारा न सुनाएं। किरदारों और थीम्स का एनालिसिस करें, और अपने जवाबों को एक या दो टेक्स्टुअल रेफरेंस से सपोर्ट करें।
एग्जाम टिप्स : मकसद के साथ अभ्यास
बिना किसी प्लान के प्रैक्टिस समय की बर्बादी है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि सिलेबस को ध्यान से फॉलो करें और स्पीड और कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए पूरी शिद्दत से मॉक पेपर सॉल्व करें।
जवाबों को प्लान और स्ट्रक्चर करें
जवाब एक साफ इंट्रोडक्शन, बॉडी और कंक्लूजन के साथ प्लान करें। जवाब का अच्छा ऑर्गनाइजेशन कंटेंट जितना ही जरूरी है। माइंड मैप या छोटे नोट्स की मदद से जवाबों को तेजी से स्ट्रक्चर कर सकते हैं।
प्रेजेंटेशन मायने रखता है
एक अच्छी तरह से स्ट्रक्चर्ड जवाब और साफ हैंडराइटिंग से बहुत बड़ा फर्क पड़ सकता है। भले ही आपका कंटेंट अच्छा हो, लेकिन उसे साफ तरीके से पेश करने से एक एवरेज जवाब भी हाई-स्कोरिंग बन सकता है।
इंग्लिश कोर के पेपर में इन गलतियों से बचें
एक्सपर्ट्स उन आम गलतियों की ओर इशारा करते हैं जिनसे मार्क्स कटते हैं। बहुत छोटे जवाब देने या टेक्स्टुअल उदाहरणों का इस्तेमाल न करने से बचें। वर्ड लिमिट से ज्यादा न लिखें, ग्रामर को नजरअंदाज न करें, या बिना ऑर्गनाइज्ड पैराग्राफ न लिखें। सिर्फ कहानी दोबारा सुनाने के बजाय टेक्स्ट का एनालिसिस करने पर फोकस करें। साथ ही, जवाबों को समझने के बजाय रटना, टाइम वाली प्रैक्टिस छोड़ना, और वोकैबुलरी या राइटिंग फॉर्मेट को नजरअंदाज करना शामिल है।