CBSE Class 12 Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, DigiLocker, UMANG, SMS ऐप या IVRS से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के बाद अक्सर कुछ छात्रों को अपना पर्सेंट कैलकुलेट करने में दिक्कत होती है। जो लोग अपना परसेंटेज कैलकुलेट करना चाहते हैं, वे यह स्टेप-बाय-स्टेप गाइड देखें।
