CBSE 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

CBSE 12th Result 2026 OUT: सीबीएसई बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछले कई दिनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों को इससे काफी राहत मिली है। आइए जानें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 छात्र कहां देख सकते हैं और मार्कशीट कैसे डाउनलोड करनी है

अपडेटेड May 13, 2026 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने की सूचना दी है।

CBSE 12th Result 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरे साल 12वीं कक्षा का रिजल्ट 13 तारीख को जारी किया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी करने की सूचना दी है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र काफी समय से अपने रिजल्ट के लिए टकटकी लगा बैठे थे। रिजल्ट जारी होने से इन्होंने राहत की सांस ली है।

12वीं कक्षा के छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल के अलावा डिजीलॉकर, उमंग ऐप, एसएमएस और आईवीआरएस सेवा के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। ध्यान रखें, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के साथ एक प्रोविजनल मार्कशीट भी जारी करता है। इसे तात्कालिक जरूरत के लिए आप इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ओरिजिनल फिजिकल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से लेनी होगी। इस साल करीब 18.5 लाख छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल 2026 तक चली।

पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए अब कयास लगाए जा रहे थे कि सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 आज यानी बुधवार, 13 मई, 2026 को जारी करेगा। बोर्ड ने 2024 और 2025 में 13 मई को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था।

खास बातें

रिजल्ट की तारीख : 13 मई, 2026

एग्जाम हुए : 17 फरवरी – 10 अप्रैल, 2026


स्टूडेंट्स शामिल हुए : साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में 18.5 लाख से ज्यादा

पास होने का क्राइटेरिया : थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों एग्जाम में कम से कम 33% कुल नंबर

रिजल्ट कहां चेक करें

ऑफिशियल वेबसाइट्स

results.cbse.nic.in

cbseresults.nic.in

cbse.gov.in

मोबाइल ऐप्स

DigiLocker (डिजिटल मार्कशीट, माइग्रेशन और पास सर्टिफिकेट परिणाम मंजुषा के जरिए उपलब्ध हैं)

UMANG ऐप (मोबाइल-फर्स्ट) रिजल्ट देखने के लिए एक्सेस)

अन्य विकल्प 

वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक का सामना करने वाले स्टूडेंट्स के लिए SMS और IVRS सर्विस

SMS के जरिए

अपने मोबाइल के मैसेजिंग ऐप में जाकर नीचे दिए गए तरीके से मैसेज भेजें :

फॉर्मेट : CBSE12 <Roll Number> <School Number> <Centre Number>

उदाहरण के लिए : अगर आपका रोल नंबर 1234567, स्कूल नंबर 00000 और सेंटर नंबर 1111 है, तो टाइप करें : CBSE12 1234567 00000 1111

इस नंबर पर भेजें : 7738299899

IVRS (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम)

दिल्ली के स्थानीय यूजर : 24300699

भारत के दूसरे हिस्सों के यूजर : 011-24300699

ये डिटेल्स तैयार रखें

पक्का करें कि आपका एडमिट कार्ड आपके पास हो, क्योंकि आपको ये डालना होगा:

  • रोल नंबर
  • स्कूल नंबर
  • एडमिट कार्ड ID
  • जन्मतिथि

मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें

  • results.cbse.nic.in पर जाएं या DigiLocker/UMANG ऐप खोलें।
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्म तिथि डालें।
  • डिटेल्स जमा करें
  • प्रोविजनल स्कोरकार्ड देखें।
  • PDF डाउनलोड/सेव करें या भविष्य के लिए स्क्रीनशॉट लें।
  • बाद में अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट ले लें।

PSEB Class 12th Result 2026 Topper List: इस साल 12वीं में 91.46% छात्र हुए पास, सुखदीप, मुमताज और दिव्यांशी ने पाए पूरे 100 नंबर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।