PSEB Class 12th Result 2026 Topper List: पंजाब बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ा दिन है। पंजाब बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बोर्ड के मुख्य कार्यालय (मोहाली) स्थित मीटिंग हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 के साथ बोर्ड ने मेरिट सूची, पास प्रतिशत और टॉपर्स के नामों का डिटेल्स भी साझा की है। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में पास प्रतिशत 91.46% रहा। तीन छात्राओं के 500 में 500 अंक आए हैं। मेरिट में पहले स्थान पर सुखदीप कौर, दूसरे पर मुमताज बेगम और तीसरे पर दिव्यांशी है। तीनों के 100 फीसदी अंक है। पंजाब बोर्ड अंक में टाई होने पर कम उम्र वाले विद्यार्थी को मेरिट में ऊपर रखता है।
पंजाब बोर्ड के चेयरमैन बोर्ड के मुख्य कार्यालय (मोहाली) स्थित मीटिंग हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों का ऐलान किया गया। पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 265,417 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 242,755 को सफल घोषित किया गया है। पीएसईबी ने एक कॉमन मेरिट लिस्ट जारी की है। यानी इस बार साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स जैसी अलग-अलग स्ट्रीम की मेरिट लिस्ट नहीं निकाली गई है। इसके अनुसार, अगर दो या उससे ज्यादा छात्रों के अंक बराबर हैं, तो कम उम्र वाले छात्र को मेरिट में ऊपर रखा जाएगा। हालांकि, ऐसे छात्रों की रैंक समान ही मानी जाएगी।
लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। उनका पास प्रतिशत 94.73% रहा (125,695 में से 119,073 पास हुईं)। लड़कों का पास प्रतिशत 88.52% रहा (139,716 में से 123,676 पास हुए)। परीक्षा में शामिल हुए सभी 6 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार पास हो गए, जिससे उनकी सफलता दर 100% रही। ग्रामीण क्षेत्रों के 149,029 उम्मीदवारों में से 136,559 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण प्रतिशत 91.63% रहा। शहरी क्षेत्रों में, परीक्षा में शामिल हुए 116,388 छात्रों में से 106,196 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 91.24% बना रहा।
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होने के बाद 12वीं परीक्षा परिणाम देखने के लिए आपको आपके पीएसईबी रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी या फिर अपने नाम से भी रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। इसकी मदद से पंजाब बोर्ड के छात्र यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करके अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे-