Get App

CBSE Class 12 th result 2026: कल नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट, सीबीएसई ने खारिज किया ओएसएम में गड़बड़ी का दावा और रिजल्ट पर दिया ये लेटेस्ट अपडेट

CBSE Class 12th result 2026: सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट मई से पहले जारी नहीं होगा। बोर्ड परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने यह ताजा अपडेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ओएसएम पर उठ रही चिंताओं पर भी विराम लगाते हुए कहा कि, व्यवस्था में कोई खामी नहीं है। आइए जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 8:39 PM
CBSE Class 12  th result 2026: कल नहीं आएगा 12वीं का रिजल्ट, सीबीएसई ने खारिज किया ओएसएम में गड़बड़ी का दावा और रिजल्ट पर दिया ये लेटेस्ट अपडेट
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी।

CBSE Class 12th result 2026: सीबीएसई बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए अभी और इंतजार करना होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने जानकारी दी है कि सीबीएसई 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 मई के तीसरे हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है। साथ ही, उन्होंने ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम की वजह से छात्रों की कॉपियों के मूल्यांकन में देरी और तकनीकी गड़बडियों के दावों को भी सिरे खारिज कर दिया है।

सीबीएसई बोर्ड के एग्जामिनेशन कंट्रोलर भारद्वाज ने न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बात करते हुए कहा कि डिजिटल इवैल्यूएशन सिस्टम में रुकावटों की खबरें “सच्चाई से बहुत दूर” हैं। उन्होंने दोहराया कि बोर्ड अपनी तय टाइमलाइन पर चल रहा है, जैसा कि पहले बताया गया था, क्लास 12 के रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया “पूरी तरह से” काम कर रही है और पहले से तय से शेड्यूल पर है।

ओएसएम सिस्टम के तहत परीक्षक छात्रों की आंसर शीट का मूल्यांकन डिजिटल तरीके से करते हैं न कि उसकी हार्डकॉपी चेक करते हैं। बोर्ड ने यह व्यवस्था मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी लाने, एक जैसा बनाए रखने और रिजल्ट प्रक्रिया को जल्दी पूरा करने के मकसद से शुरू की है। हाल के दिनों में कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओएसएम में गड़बड़ी की वजह से मूल्यांकन कार्य में रुकावट आ रही है। लेकिन बोर्ड ने ने कहा है कि सिस्टम बिना किसी रुकावट के काम कर रहा है और जैसा सोचा था वैसा ही रिजल्ट दे रहा है।

पहले का टाइमलाइन 

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी। इसमें देश भर के लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा खत्म होने के बाद, कॉपियों का मूल्यांकन धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से शुरू हुआ। पहले अप्रैल के आखिर में रिजल्ट जारी होने के संकेत मिल रहे थे। हालांकि, बोर्ड ने लगातार कहा है कि रिजल्ट मई में जारी किए जाएंगे, जो उसके स्टैंडर्ड एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से होगा।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स

छात्र अपना सीबीएसई 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद उसे चेक और डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं :

सब समाचार

+ और भी पढ़ें