CBSE ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए भाषा के स्तर पर बड़े बदलाव की घोषणा की है। इन छात्रों के लिए भी 01 जुलाई 2026 से 3 भाषा फॉर्मूला लागू होगा। 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा, जिसमें दो भाषाएं भारतीय मूल की होनी चाहिए। इससे पहले बोर्ड ने मौजूदा सत्र से छठी कक्षा के छात्रों पर तीन भाषा फॉर्मूला लागू करने की घोषणा की थी। इन्हें भी तीन भाषाओं में से दो भारतीय भाषाएं पढ़ना जरूरी है।
