CBSE Marks Verification: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन पोर्टल लाइव कर दिया है। इस पर आसानी से लॉगइन करने में छात्रों की मदद के लिए बोर्ड ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें पोर्टल पर लॉगइन करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप बताया गया है। बोर्ड ने अंक पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन पोर्टल पर लॉगइन के लिए आधार की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन कई छात्र हैं, तो आधार न होने की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने अपने ट्यूटोरियल वीडियो में इस समस्या का भी समाधान दिया है।
