UP PGT Result: इंटरव्‍यू में शामिल होंगे 2253 उम्‍मीदवार, यूपी पीजीटी इंटरव्‍यू की तारीख आज आधिकारिक वेबसाइट पर हो सकती है जारी

UP PGT Result: यूपी पीजीटी के अंतिम चरण में 2253 उम्‍मीदवार इंटरव्‍यू के लिए तैयारी करेंगे। आयोग यूपी पीजीटी इंटरव्‍यू के लिए आज आधिकारिक वेबसाइट पर तारीख घोषित कर सकता है। इसके जरिए 18 अलग-अलग विषयों में कुल 624 पदों पर भर्ती की जाएगी।

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 10:48 AM
यूपी पीजीटी लिखित परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई को किया गया था।

UP PGT Result: उत्‍तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित यूपी पीजीटी लिखि‍त परीक्षा देने वाले उम्‍मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। यूपी पीजीटी लिख‍ित परीक्षा में 2253 उम्‍मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। ये उम्‍मीदवार अब यूपीईएसएससी द्वारा आ‍योजित यूपी पीजीटी चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण के लिए इंटरव्‍यू में शामिल होंगे। इस भर्ती प्रक्र‍िया के जरिए 18 अलग-अलग विषयों में कुल 624 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी पीजीटी लिखित परीक्षा का अयोजन राज्‍य के विभिन्‍न परीक्षा केंद्रों पर 9 और 10 मई को किया गया था।

उत्‍तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्‍त माध्‍यमिक विद्यालयों में रिक्‍त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में रिकॉर्ड 1.93 लाख उम्‍मीदवारों ने हिस्‍सा लिया था। कल 02 जून 2026 को घोषित लिखित परीक्षा में 2253 उम्‍मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। ये सभी उम्‍मीदवार अब इंटरव्‍यू में हिस्‍सा लेने के लिए तैयारी करेंगे। इंटरव्‍यू में 624 पदों पर भर्ती के लिए अब अंतिम चयन प्रक्रिया में एक पद पर 3.6 उम्‍मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। लिख‍ित परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जा चुका है। पीडीएफ फॉर्मेट में जारी नतीजों में आयोग ने महिला और पुरुष वर्ग का परिणाम अलग-अलग जारी किया है।

आज आ सकती है इंटरव्‍यू की डेट

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब अगला पड़ाव इंटरव्यू राउंड का होगा। यूपीईएसएससी ने बताया है कि विषय-वार और श्रेणी-वार (Category-wise) इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम और जरूरी गाइडलाइंस 3 जून 2026 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। साथ ही, अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस और ई-मेल के जरिए भी इंटरव्यू की व्यक्तिगत सूचना भेजी जाएगी। सफल उम्मीदवार अपनी निर्धारित इंटरव्यू तिथि से ठीक 10 दिन पहले अपना 'इंटरव्यू लेटर' वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

इन 18 विषयों के लिए जारी हुए नतीजे

आयोग ने कुल 18 विषयों की सूची के लिए संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया है। इनमें कला, हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, इतिहास, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, कृषि, वाणिज्य, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, मनोविज्ञान और भूगोल शामिल हैं। इन सभी विषयों के सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में उपलब्ध करा दिए गए हैं।


CBSE पोर्टल पर साइबर अटैक! 2 मिनट में आए 15 लाख हिट्स, बोर्ड ने किया बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।