CBSE Re-evaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के छात्रों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी छात्रों के खराब रिजल्ट, स्कैन आंसर शीट में गड़बड़ी का विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि री-इवैल्यूएशन पोर्टल को लेकर नया संकट खड़ा हो गया है। री-इवैल्यूएशन पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए आज अहम दिन था, क्योंकि सीबीएसई बोर्ड का री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल आज, 01 जून 2026 से शुरू होना था। बोर्ड ने 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल दोबारा लॉन्च किया है। लेकिन पोर्टल लॉन्च होने के बावजूद छात्र इस वेबसाइट पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड 12वीं री-इवैल्यूएशन 2026 के लिए पोर्टल पहले 29 मई को शुरू होना था। लेकिन आखिरी वक्त पर बोर्ड ने इसकी तारीख बढ़ाकर 1 जून कर दी थी।
