Get App

CBSE Supplementary Result 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब होगा जारी? देखें संभावित डेट, cbse.gov.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक

CBSE 10th-12th Supplementary Result 2025 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी तक CBSE सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी नहीं किया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर परिणाम जारी होने के बाद रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट cbseresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 29, 2025 पर 9:16 PM
CBSE Supplementary Result 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब होगा जारी? देखें संभावित डेट, cbse.gov.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक
CBSE Supplementary Result 2025 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 13 मई, 2025 को घोषित किए गए थे

CBSE Class 10th-12th Supplementary Result 2025 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा देने वाले लाखों छात्र बेसब्री से अब नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा बोर्ड ने अभी तक CBSE सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी नहीं किया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी होने के बाद रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट cbseresults.nic.in पर भी उपलब्ध होगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 22 जुलाई को कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त कर ली है। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अब परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई, 2025 को और कक्षा 12वीं की परीक्षा 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 22 जुलाई, 2025 को आयोजित की गई थी।

अधिकांश विषयों के पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और कुछ अन्य सब्जेक्ट के पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किए गए थे। 2025 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024-25 की बोर्ड परीक्षा के सिलेबस के आधार पर ली गई थी।

अब सभी को CBSE Board Compartment Result 2025 का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र केवल मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ही वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। ओरिजिनल मार्कशीट नतीजे जारी होने के बाद आपके स्कूल में भेज दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें