CBSE देगा टीचरों को नई शिक्षा नीति के तहत ट्रेनिंग, 14 प्रशिक्षण कार्यक्रम का बनेंगे हिस्सा

CBSE ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। बोर्ड ने शिक्षकों के लिए 14 नए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम्स की शुरुआत की है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास को सशक्त बनाना और शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना है।

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 7:46 PM
Story continues below Advertisement
पटना में हुई नेशनल टीचर कॉन्फ्रेंस में इन ट्रेनिंग मॉड्यूल को आधिकारिक रूप से जारी किया गया।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को लागू करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, शिक्षकों के लिए 14 नए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम्स (CBPs) की शुरुआत की है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाने के साथ शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास को मजबूत करना है। बोर्ड की इस पहल का मकसद टीचरों को पढ़ाने की आधुनिक सोच से रूबरू कराना है, जिससे छात्रों में बेहतर सीखने की समझ विकसित हो और उनका पूरे तौर पर विकास सुनिश्चित हो सके।

पटना में हुई नेशनल टीचर कॉन्फ्रेंस में इन ट्रेनिंग मॉड्यूल को आधिकारिक रूप से जारी किया गया। यह टीचर ट्रेनिंग और उनके क्षमता विकास में नया अध्याय जोड़ेगा। इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि शिक्षक विषयों की गहरी समझ विकसित कर सकें। इसके साथ ही, वो क्लास में पढ़ाई को सरल और आकर्षक बना सकें। इसमें शिक्षकों को व्यावहारिक रणनीतियां, नवाचारपूर्ण उपकरण और संरचित सेशन प्लान उपलब्ध कराए जाएंगे।

सीबीएसई ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को अपने टीचरों को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जानकारी देने का निर्देश दिया है। यह कार्यक्रम बोर्ड के सेंटर फॉर एक्सिलेंस (CSE) के तहत आने वाले ‘प्रशिक्षण त्रिवेणी’ पहल के माध्यम से आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत अक्टूबर से होगी। प्रत्येक सीबीपी को जानकारी बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

इसके अंतर्गत होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

  • हिंदी भाषा (कक्षा 10) : राष्ट्रीय शैक्षिक लक्ष्यों के अनुरूप प्रभावी शिक्षण रणनीतियां।
  • संस्कृत (माध्यमिक स्तर) : सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने की दक्षता पर केंद्रित।
  • पेंटिंग (माध्यमिक स्तर) : रचनात्मक चित्रकला, लोक कला, ओरिगामी, प्रिंटमेकिंग और कैलिग्राफी की तकनीकें।
  • कंपिटेंसी-बेस्ड असेसमेंट (सोशल साइंस, साइंस और गणित) : आलोचनात्मक सोच और समस्या-समाधान को बढ़ावा देने वाली मूल्यांकन विधियां।
  • अर्थशास्त्र (कक्षा 12) : राष्ट्रीय आय और उससे जुड़े पहलुओं पर दक्षता-आधारित शिक्षण और आकलन।
  • खेलों के जरिए मूल्य शिक्षा (सभी स्तर) : टीमवर्क, धैर्य, समानता और समावेशन को बढ़ावा देने वाली रणनीतियां।
  • STEM शिक्षा (सभी स्तर) : अंतर्विषयक STEM शिक्षण के व्यावहारिक तरीके, जो रचनात्मकता और 21वीं सदी के कौशल विकसित करें।
  • इन पहलों का मकसद शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोण से सशक्त करना है, ताकि छात्रों में बेहतर सीखने के परिणाम और समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।


ICAI CA January 2026: सीए जनवरी 2026 के एग्जाम की डेट घोषित, इन दिन होगा फाउंडेशन, इंटर, फाइनल की परीक्षा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।