Get App

CG Board Toppers List 2026: 10वीं में संध्या नायक, परी रानी, अंशुल वर्मा ने एकसाथ पहले नंबर पर कब्जा जमाया, इनके नंबर देख नहीं होगा यकीन

CG Board Toppers List 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड से 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आज पूरा हो गया। बोर्ड का रिजल्ट आ गया है। इस साल सीजीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 की टॉपर लिस्ट में तीन छात्रों ने एक साथ पहले स्थान पर जगह बनाई है। आइए जानें इनके नाम और नंबर

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 5:20 PM
CG Board Toppers List 2026: 10वीं में संध्या नायक, परी रानी, अंशुल वर्मा ने एकसाथ पहले नंबर पर कब्जा जमाया, इनके नंबर देख नहीं होगा यकीन
सरकार ने कहा है कि टॉपरों को डेढ़ लाख रुपये बतौर सम्मान दिए जाएंगे।

CG Board Toppers List 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आज पूरा हो गया। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। सभी छात्र अब यहां अपना रोल नंबर डालकर सीजी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित किया। इस मौके पर उनके साथ शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी विद्यार्थियों को उनके परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस साल हाईस्कूल में 77.15% छात्रों ने सफलता दर्ज की है। यह पिछले साल के परिणाम से 5% बेहतर रहा है। इस साल 72% छात्र और छात्रों का पास पर्सेंटेज 81% रहा है।

सीजीबीएई सीजी बोर्ड वेबसाइट के अलावा नतीजे डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। इस साल 10वीं 12वीं के कुल 5.66 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हैं। बोर्ड रिजल्ट के साथ ही दोनों कक्षाओं के टॉपर छात्रों के नामों की भी घोषणा की गई है। सरकार ने कहा है कि टॉपरों को डेढ़ लाख रुपये बतौर सम्मान दिए जाएंगे।

10वीं में पहले नंबर पर तीन और दूसरे पर 5 छात्रों का धमाल

10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने के साथ-साथ टॉपर छात्रों के नामों की भी घोषणा की गई है। इस साल 10वीं कक्षा की टॉपर लिस्ट कॉफी चौंकाने वाली रही है। 1 और 2 टॉपर के नंबरों में मात्र एक अंक का अंतर है। वहीं, इस साल 10वीं कक्षा में एक या दो नहीं, तीन छात्रों ने एक साथ पहला स्थान हासिल किया है। संध्या नायक, परी रानी, अंशुल वर्मा राज्य में 10वीं कक्षा के संयुक्त टॉपर बने हैं। इन्होंने 594 नंबर हासिल किए हैं। इससे भी ज्यादा चकित दूसरे स्थान ने किया है। इस पायदान पर एक साथ 5 छात्रों ने कब्जा जमाया है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट

रैंक विद्यार्थी का नाम अंक प्रतिशत

पहला स्थान : संध्या नायक 594 99.00%

सब समाचार

+ और भी पढ़ें