ICAI CA Foundation Admit Card Out: ऑफिशियल वेबसाइट से पाएं अपना हॉल टिकट, जानें डाउनलोड करने का तरीका

ICAI CA Foundation Admit Card Out: आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड करना है

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 2:06 PM
Story continues below Advertisement
पंजीकृत छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ परीक्षा केंद्र लेकर जाना होगा।

ICAI CA Foundation Admit Card Out: मई में होने वाली सीए फाउंडेशन परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाउंडेशन मई 2026 सेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। संस्थान ने हॉल टिकट अपने ऑनलाइन अपने आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया है। उम्मीदवार अपने एसएसपी लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

पंजीकृत छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ परीक्षा केंद्र लेकर जाना होगा। यह एक बेहद अहम दस्तावेज होता है और इसके बिना परीक्षा देने को नहीं मिलेगी। सीए फाउंडेशन मई 2026 सेशन के लिए पंजीकरण कराने वाले परीक्षार्थी अपना हॉल टिकट eservices.icai.org से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे, परीक्षार्थियों को एग्जाम हॉल में सीए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ एक वैलिड ID प्रूफ और पासपोर्ट साइज इमेज ले जाना अनिवार्य होगा।

ICAI CA फाउंडेशन 2026 हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?

ICAI CA फाउंडेशन मई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको ये प्रक्रिया अपनानी होगी :

  • eservices.icai.org पर ICAI ई-सर्विसेज पोर्टल पर जाएं।
  • "फाउंडेशन एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने SSP लॉगिन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
  • डाउनलोड लिंक पर दबाएं।
  • ICAI CA फाउंडेशन 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करें।


ICAI CA मई परीक्षा 2026: जरूरी तारीखें

ICAI CA मई एग्जाम 2026 की जरूरी तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें

एग्जाम लेवल ग्रुप तारीखें

CA फाइनल ग्रुप I 2, 4, और 6 मई 2026

CA फाइनल ग्रुप II 8, 10, और 12 मई 2026

CA इंटरमीडिएट ग्रुप I 05, 07, और 09 मई 2026

CA इंटरमीडिएट ग्रुप II 11, 13, और 15 मई 2026

एडमिट कार्ड पर ये जानकारी जरूर चेक करें

ICAI CA फाउंडेशन मई 2026 एडमिट कार्ड में यह जानकारी होनी चाहिए :

  • कैंडिडेट का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • प्रोग्राम की जानकारी
  • कैंडिडेट की फोटो
  • कैंडिडेट के सिग्नेचर
  • एग्जाम की जगह
  • एग्जाम का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • एग्जाम के निर्देश

आखिरी समय से पहले कर लें डाउनलोड

परीक्षार्थियों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अंतिम समय का इंतजार करने से बचना चाहिए। परीक्षा की तारीख पास आने पर वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है और कई बार साइट स्लो या क्रैश भी हो सकती है। इसलिए बेहतर यही है कि अभी तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें और उसकी एक-दो प्रिंट कॉपी भी निकाल लें।

JEE Main 2026 Scorecard: एनटीए ने डिजीलॉकर पर जारी किया जेईई मेन का स्कोरकार्ड, कहीं से भी कर सकते हैं डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।